कौन कर सकता है आवेदन?
- स्नातक छात्र: वे अभ्यर्थी जो वर्तमान में किसी भी स्नातक डिग्री कार्यक्रम के तीसरे वर्ष या उससे उच्च वर्ष में पढ़ाई कर रहे हैं।
- स्नातक पास अभ्यर्थी: वे उम्मीदवार जिन्होंने विज्ञान, वाणिज्य, कला, मानविकी या अन्य किसी डिग्री कार्यक्रम को पूरा कर लिया है।
- इंजीनियरिंग/प्रौद्योगिकी/वास्तुकला: बी.ई./बी.टेक./बी.आर्क. डिग्री धारक उम्मीदवार।
- 3 वर्षीय डिग्री धारक: बी.एससी., बी.ए., बी.कॉम. डिग्री वाले उम्मीदवार।
ये सभी उम्मीदवार आईआईटी और आईआईएससी में मास्टर प्रोग्राम्स में प्रवेश के लिए GATE 2026 में उपस्थित होने के पात्र हैं।
इतना लगेगा आवेदन शुल्क
आवेदन शुल्क उम्मीदवार की श्रेणी और आवेदन की अवधि के आधार पर निर्धारित किया गया है। महिला, अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और दिव्यांग (PWD) अभ्यर्थियों को प्रति प्रश्न पत्र नियमित अवधि में 1000 रुपये का शुल्क देना होगा।
वहीं, अन्य सभी अभ्यर्थियों, जिनमें विदेशी नागरिक भी शामिल हैं, को प्रति प्रश्न पत्र नियमित अवधि में 2000 रुपये का शुल्क देना होगा। यदि उम्मीदवार विस्तारित अवधि में आवेदन करते हैं तो क्रमशः महिला/SC/ST/PWD अभ्यर्थियों का शुल्क 1500 रुपये और अन्य सभी अभ्यर्थियों का शुल्क 2500 रुपये होगा।