फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GATE 2026 Exam: गेट परीक्षा का शेड्यूल जारी, सात फरवरी से होगी शुरूआत, नोट करें विषयवार पूरा कार्यक्रम

Mon, 05 Jan 2026 11:51 AM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

GATE 2026: आईआईटी गुवाहाटी ने गेट 2026 का परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। यह कंप्यूटर आधारित परीक्षा 7 फरवरी से दो शिफ्ट में आयोजित होगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर मॉक टेस्ट भी देख सकते हैं।
 
विज्ञापन
आईआईटी गुवाहाटी। - फोटो : IIT Guwahati Website
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दो पालियों में होगी परीक्षा

जारी परीक्षा शेड्यूल के अनुसार, गेट 2026 परीक्षा 7 फरवरी 2026 से शुरू होगी। यह परीक्षा पूरी तरह कंप्यूटर आधारित (Computer Based Test) होगी और देशभर में अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो शिफ्ट में कराई जाएगी।

  • सुबह की शिफ्ट सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक
  • दोपहर की शिफ्ट दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक

विज्ञापन

जो उम्मीदवार MTech, MS और PhD प्रोग्राम्स में दाखिले के लिए गेट 2026 के माध्यम से आवेदन करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर मॉक टेस्ट लिंक का उपयोग कर सकते हैं। आईआईटी गुवाहाटी ने गेट 2026 के लिए मॉक टेस्ट भी उपलब्ध करा दिए हैं, जिससे उम्मीदवार परीक्षा के पैटर्न, स्क्रीन लेआउट और सवालों के प्रकार से परिचित हो सकें।

संस्थान ने स्पष्ट किया है कि मॉक टेस्ट में दिखाई देने वाले फीचर्स और वास्तविक परीक्षा के फीचर्स अलग हो सकते हैं। साथ ही, मॉक टेस्ट को देखकर यह अनुमान नहीं लगाया जाना चाहिए कि असली परीक्षा में किस टॉपिक से सवाल पूछे जाएंगे। मॉक टेस्ट में दिए गए सवालों का मूल्यांकन नहीं किया जाएगा और न ही कोई स्कोर कार्ड जारी होगा।
विज्ञापन


गेट 2026 के प्रश्न पत्र में मल्टीपल चॉइस क्वेश्चन (MCQ), मल्टीपल सिलेक्ट क्वेश्चन (MSQ) और न्यूमेरिकल आंसर टाइप (NAT) के सवाल पूछे जाएंगे।

विज्ञापन

गेट 2026 परीक्षा की तारीख और पेपर कोड


7 फरवरी 2026 (शनिवार)
  • सुबह शिफ्ट: AG, ES, GG, IN, MA, MN, TF, XE, XL
  • दोपहर शिफ्ट: AE, BT, CH, CY, GE, PH, XH

8 फरवरी 2026 (रविवार)
  • सुबह शिफ्ट: CS-1, ST
  • दोपहर शिफ्ट: CS-2, EY, NM, PE

14 फरवरी 2026 (शनिवार)
  • सुबह शिफ्ट: CE-1, EE, PI
  • दोपहर शिफ्ट: BM, CE-2, ME, MT

15 फरवरी 2026 (रविवार)
  • सुबह शिफ्ट: EC
  • दोपहर शिफ्ट: AR, DA

गेट 2026 परीक्षा शनिवार और रविवार को आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा से पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पूरा शेड्यूल ध्यान से देख लें और मॉक टेस्ट के जरिए तैयारी को मजबूत करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें