फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GATE 2026 Date: एमटेक-पीएचडी में दाखिले के लिए गेट की तारीखें घोषित, सात फरवरी से होंगे एग्जाम; देखें शेड्यूल

Tue, 18 Nov 2025 11:51 AM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

GATE 2026 Exam Dates OUT: आईआईटी गुवाहाटी ने गेट 2026 की तारीखें जारी कर दी हैं। एमटेक और पीएचडी कार्यक्रमों में दाखिले के लिए होने वाली यह राष्ट्रीय स्तरीय परीक्षा सात फरवरी से शुरू होगी। विस्तृत शेड्यूल नीचे देख सकते हैं।
विज्ञापन
GATE 2026 Exam Date - फोटो : gate2026.iitg.ac.in
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

GATE 2026 Exam Dates: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) गुवाहाटी ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) 2026 की आधिकारिक तिथियों की घोषणा कर दी है। देशभर के इंजीनियरिंग, विज्ञान, आर्किटेक्चर, वाणिज्य, कला और मानविकी के लाखों छात्र हर साल इस राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा में शामिल होते हैं। GATE स्कोर न सिर्फ स्नातकोत्तर कार्यक्रमों में प्रवेश दिलाने में उपयोगी होता है, बल्कि PSU भर्ती और रिसर्च के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। 

विज्ञापन


आईआईटी गुवाहाटी द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, GATE 2026 परीक्षा 7 फरवरी से 15 फरवरी 2026 के बीच आयोजित होगी, जिसके लिए विस्तृत डेटशीट आधिकारिक वेबसाइट gate2026.iitg.ac.in पर उपलब्ध है।

विज्ञापन

GATE 2026 Exam Schedule: 7 फरवरी से होंगे एग्जाम

दिनांक समय (IST) सत्र परीक्षा पत्र
शनिवार, 7 फरवरी 2026 सुबह 9:30 - दोपहर 12:30 पूर्वाह्न (FN) एजी, ईएस, जीजी, आईएन, एमए, एमएन, टीएफ, एक्सई, एक्सएल
  दोपहर 2:30 - शाम 5:30 दोपहर (AN) एई, बीटी, सीएच, सीवाई, जीई, पीएच, एक्सएच
रविवार, 8 फरवरी 2026 सुबह 9:30 - दोपहर 12:30 FN सीएस-1, एसटी
  दोपहर 2:30 - शाम 5:30 AN सीएस-2, ईवाई, एनएम, पीई
शनिवार, 14 फरवरी 2026 सुबह 9:30 - दोपहर 12:30 FN सीई-1, ईई, पीआई
  दोपहर 2:30 - शाम 5:30 AN बीएम, सीई-2, एमई, एमटी
रविवार, 15 फरवरी 2026 सुबह 9:30 - दोपहर 12:30 FN ईसी
  दोपहर 2:30 - शाम 5:30 AN एआर, डीए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें