कौन-कौन से बदलाव कर सकते हैं उम्मीदवार?
रजिस्टर्ड उम्मीदवार अपने आवेदन फॉर्म में नाम, जन्मतिथि, परीक्षा शहर, पेपर चयन, लिंग और श्रेणी (category) जैसी जानकारी को बदल सकते हैं। हर एडिटेबल फील्ड के लिए अलग शुल्क लगेगा। हालांकि, माता-पिता का नाम, पता, कॉलेज का नाम, स्थान, रोल नंबर और क्वालिफाइंग डिग्री की जानकारी में सुधार के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।
GATE 2026 Exam Date: परीक्षा तिथि
आईआईटी गुवाहाटी गेट 2026 परीक्षा 7, 8, 14 और 15 फरवरी 2026 को आयोजित करेगा। आईआईटी गुवाहाटी ने गेट 2026 आवेदन फॉर्म में सुधार की अंतिम तिथि बढ़ाकर 10 नवंबर 2025 कर दी है। उम्मीदवार वेबसाइट पर जाकर अपने फॉर्म में जरूरी बदलाव कर सकते हैं। परीक्षा फरवरी 2026 में होगी।