गेट 2026 मॉक टेस्ट वेबसाइट पर सक्रिय
आईआईटी गुवाहाटी ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) 2026 के लिए मॉक टेस्ट लिंक अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर सक्रिय कर दिया है। अब उम्मीदवार मॉक टेस्ट देकर अपनी तैयारी को और मजबूत कर सकते हैं।
गेट 2026 परीक्षा देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में 07, 08, 14 और 15 फरवरी, 2026 को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित (Computer Based Test) मोड में होगी। परीक्षा का रिजल्ट 19 मार्च, 2026 को घोषित किया जाएगा।
GATE Admit Card 2026: कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
आईआईटी गुवाहाटी की ओर से GATE 2026 एडमिट कार्ड कुछ समय बाद जारी किया जाएगा। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए यहां आसान स्टेप्स दिए गए हैं, जिनका पालन करके वे अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- वेबसाइट के होमपेज पर एडमिट कार्ड सेक्शन पर क्लिक करें।
- फिर 'GATE Admit Card 2026' लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स (यूजर आईडी और पासवर्ड) दर्ज करें।
- लॉगिन करने के बाद आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
- अंत में एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट जरूर निकाल लें।