फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GATE 2025 Registration: गेट परीक्षा के लिए एक बार फिर बढ़ी आवेदन तिथि, अब इस तारीख से पहले करें पंजीकरण

Tue, 08 Oct 2024 12:04 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

GATE 2025 Registration: गेट परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि एक बार फिर बढ़ा दी गई है। आवेदन से चूके उम्मीदवारों के पास आवेदन का एक ओर मौका है। ऐसे उम्मीदवार जो किसी कारणवश आवेदन नहीं कर  पाए थे, वे तुरंत आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar ujala graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

GATE 2025 Registration: ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) ने एक बार फिर विलंब शुल्क के साथ पंजीकरण की अंतिम तिथि 11 अक्तूबर, रात 11:59 बजे तक बढ़ा दी है। इच्छुक उम्मीदवार जिन्होंने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट (gate2025iitr.ac.in) के माध्यम से आवेदन पत्र भर सकते हैं। आधिकारिक वेबसाइट ने कहा कि आवेदकों के कई अनुरोधों के कारण तिथियों को आगे बढ़ाया गया है।

विज्ञापन


इससे पहले गेट 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 7 अक्तूबर को खत्म होने वाली थी। परीक्षा 1, 2, 15 और 16 फरवरी को देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा सभी दिनों में दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगी। संस्थान ने बताया कि उम्मीदवारों को उपलब्ध दो-पेपर संयोजनों में से अधिकतम दो टेस्ट पेपर देने की अनुमति होगी। 


आधिकारिक वेबसाइट पर कहा गया है, "आवेदकों के कई अनुरोधों के कारण विस्तारित ऑनलाइन पंजीकरण/आवेदन प्रक्रिया (विलंब शुल्क के साथ) की अंतिम तिथि को आगे बढ़ाकर 11 अक्तूबर, 2024 (शुक्रवार) रात 11:59 बजे तक कर दिया गया है।"
विज्ञापन


कौन कर सकता है आवेदन?
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को इंजीनियरिंग, प्रौद्योगिकी, वास्तुकला, विज्ञान, वाणिज्य या कला में स्नातक की डिग्री पूरी कर लेनी चाहिए या उसके अंतिम वर्ष में होना चाहिए। स्नातक कार्यक्रम के तीसरे वर्ष में अध्ययनरत उम्मीदवार भी आवेदन करने के पात्र हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें