फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GATE 2023 Result Out : आईआईटी कानपुर ने जारी किया गेट परीक्षा का रिजल्ट, ऐसे करें डाउनलोड

Thu, 16 Mar 2023 05:29 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

GATE 2023 Result Out: आईआईटी कानपुर ने गेट परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल रहे उम्मीदवार अब अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से देख सकते हैं।  
विज्ञापन
GATE 2023 Result out - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

GATE 2023 Result out By IIT Kanpur: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) कानपुर  ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग यानी GATE 2023 का परिणाम घोषित कर दिया है। गेट का स्कोर कार्ड डाउनलोड के लिए 21 मार्च, 2023 को वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे।  उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट gate.iitk.ac.in के माध्यम से GATE परिणाम और स्कोर की जांच कर सकते हैं।
विज्ञापन

 

GATE 2023  परिणाम को GOAPS उम्मीदवार पोर्टल से डाउनलोड किया जा सकता है। जबकि GATE स्कोरकार्ड 21 मार्च को आधिकारिक वेबसाइट gate.iitk.ac.in 2023 पर उपलब्ध होगा। IITK GATE 2023 MTech में प्रवेश के लिए एक योग्यता परीक्षा है।

गेट 2023 अब तक का कार्यक्रम 

  • GATE का फुल फॉर्म - ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग
  • GATE 2023 परीक्षा की तारीख - 4 फरवरी, 5, 12 और 13, 2023
  • GATE कंडक्टिंग अथॉरिटी - IIT कानपुर
  • GATE 2023 रिजल्ट की तारीख - 16 मार्च, 2023
  • GATE स्कोरकार्ड 2023 डाउनलोड - 21 मार्च
  • IIT-K GATE 2023 आधिकारिक वेबसाइट - gate.iitk.ac.in 

 

GATE 2023 दो पारियों में हुई थी परीक्षा

ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग यानी GATE; हर साल इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी, वास्तुकला, विज्ञान, वाणिज्य और कला में स्नातक विषयों के लिए आयोजित किया जाता है। GATE 2023 का आयोजन 4, 5, 11 और 12 फरवरी, 2023 को किया गया था। यह देश के आठ जोन और कुछ अन्य अंतरराष्ट्रीय केंद्रों में दो पारियों में आयोजित किया गया था। GATE परीक्षा 2023 प्रत्येक दिन दो पारियों में संपन्न कराई गई थी। पहली पारी की परीक्षा सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक और दूसरी या अंतिम पारी की परीक्षा दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक आयोजित हुई थी।
विज्ञापन

GATE 2023 रिजल्ट चेक करने की आसान प्रक्रिया

  1. सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट gate.iitk.ac.in पर जाएं।
  2. रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें और आवश्यक विवरण दर्ज करें।
  3. अपना गेट रिजल्ट चेक करें और डाउनलोड करें।
  4. भविष्य के संदर्भ के लिए परिणाम पृष्ठ की एक प्रति सहेजें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें