देशभर में कोरोना महामारी का कहर जारी है। विभिन्न राज्यों ने अपने यहां सभी स्कूल-कॉलेजों को बंद कर दिया है। वहीं, महामारी का असर अब पराक्षाओं पर भी पड़ने लगा है। अब तक कई सरकारी भर्ती की परीक्षाएं रद्द की जा चुकी है। अब छात्र गेट 2022 परीक्षा को भी स्थगित करने की मांग कर रहे हैं। करीब 23 हजार छात्रों ने इस परीक्षा को स्थगित करने के लिए याचिका पर सहमति व्यक्त की है।
फरवरी में होनी है परीक्षा
गेट 2022 परीक्षा का आयोजन फरवरी महीने में किया जाना है। यह परीक्षा 5, 6, 12 और फरवरी, 2022 को आयोजित की जानी है। इस बार भारतीय भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) खड़गपुर गेट परीक्षा का आयोजन कर रहा है। इसी महीने 15 जनवरी को इस परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र भी जारी कर दिए गए हैं। छात्र आधिकारिक वेबसाइट gate.iitkgp.ac.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
याचिका में लिखा गया है कि विभिन्न राज्यों में कोरोना और इसके नए वैरिएंट ओमिक्रॉन का संकट जारी है। कई अध्ययनों में जिनमें से एक आईआईटी कानपुर द्वारा भी किया गया है, बताया गया है कि कोरोना की तीसरी लहर फरवरी में अपने चरम पर होगी और इसका अंत अप्रैल महीने में होगा। इसलिए आशंका है कि परीक्षा के समय कोरोना के प्रकोप का खतरा है। अगर ऐसे समय में परीक्षा आयोजित की जाती है, तो परीक्षार्थियों के संक्रमित होने का खतरा है। वहीं, परीक्षार्थियों संक्रमण के फैलने का भी खतरा है। इससे अन्य लोगों पर उनके परिवार वालों पर संकट आ सकता है।
छात्रों के परीक्षा स्थगित करने की मांग पर अभी आईआईटी खड़गपुर का कोई भी बयान सामने नहीं आया है। गेट परीक्षा का प्रवेश पत्र भी दो बार स्थगित होने के बाद जारी किया था। इस परीक्षा का परिणाम भी 17 मार्च को जारी होने हैं। इससे पहले आईआईटी खड़गपुर ने दिसंबर में गेट 2022 के ब्रांच-वाइज शेड्यूल को जारी कर दिया था।
ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE 2022) का शेड्यूल
ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE 2022) 5, 6, 12 और 13 फरवरी को विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी। परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) मोड में दो पाली में संपन्न होगी। पहली पाली सुबह 9 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक होगी। वहीं, दूसरी पाली 2.30 बजे से लेकर शाम 5.30 बजे तक होगी। इन परीक्षाओं के परिणाम 17 मार्च, 2022 को आयोजित किए जाएंगे। अधिक जानकारी और नए अपडेट के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बना कर रखें।