फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GATE 2022 Exam: आईआईटी खड़गपुर ने गेट 2022 परीक्षा का टाइम टेबल जारी किया, यहां मिलेगी अहम जानकारी

Mon, 20 Dec 2021 05:32 PM IST
राहुल मानव एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

गेट 2022 परीक्षा के पेपरों का शेड्यूल आईआईटी खड़गपुर ने जारी कर दिया है। 5 फरवरी, 2022 से 13 फरवरी, 2022 के बीच परीक्षाएं होगी। इस आधिकारिक वेबसाइट gate.iitkgp.ac.in पर जाकर जानकारी पाएं।
विज्ञापन
गेट 2022: ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) खड़गपुर द्वारा इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट (गेट) 2022 परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। आईआईटी खड़गपुर ने गेट परीक्षा के लिए आयोजित होने वाले विभिन्न पेपर का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। पिछले वर्ष के पेपर के मॉक लिंक गेट की आधिकारिक वेबसाइट  gate.iitkgp.ac.in में दिए गए हैं। छात्र अपने इंजीनियरिंग के पाठ्यक्रम के पेपर और कोड के मॉक लिंक पर क्लिक करते हुए लॉग इन की सूचनाओं को डालकर इन्हें देख सकते हैं।  

विज्ञापन

गेट 2022 की परीक्षा 5 फरवरी, 2022 को शुरू होगी और 13 फरवरी, 2022 को खत्म हो जाएगी। आईआईटी खड़गपुर ने सभी विविध गतिविधियों के लिए एक दिन आवंटित किया है। इसमें मुख्य रूप से परीक्षा केंद्र को तैयार किया जाएगा । हालांकि, इस दौरान अगर कोई उम्मीदवार परीक्षा केंद्र पर जाना चाहते हैं तो उन्हें जाने की अनुमति हैं।
इंजीनियरिंग की स्नातक डिग्री को करने के बाद स्नातकोत्तर में प्रवेश के लिए गेट 2022 परीक्षा का आयोजन होता है। फरवरी, 2022 में होने वाली परीक्षा के लिए छात्र अभी से तैयारी शुरू कर दें। परीक्षा के पैटर्न व अन्य संबंधित जानकारी को पढ़ने के लिए गेट की  वेबसाइट में जा सकते हैं। बीते वर्षों के सैंपल पेपर से भी इस परीक्षा के लिए अभ्यास कर सकते हैं। अपने वरिष्ठों से भी जानकारी हासिल कर सकते हैं। साथ ही परीक्षा केंद्रों में छात्र कोविड-19 से संबंधित दिशा-निर्देशों का पालन अवश्य ककरें।

विज्ञापन

पेपर और तिथियों का विवरण

  • 5 फरवरी, 2022 सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक -  सीएस एंड बीएम
  • 5 फरवरी, 2022 दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक- और ईई और एमए
  • 6 फरवरी, 2022  सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक - ईसी, ईएस, एसटी, एनएम, एमटी और एमएन
  • 6 फरवरी, 2021 दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक - सीवाई, सीएच, पीआई, एक्सएच, आईएन, एजी, सीजी और टीएफ
  • 12 फरवरी 2022 सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक -  सीई-1, बीटी, पीएच और ईवाई
  • 12 फरवरी, 2022 दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे  - सीई-2, एक्सई और एक्सएल
  • 13 फरवरी 2022 सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक - एमई-1, पीई और एआर
  • 13 फरवरी, 2022 दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक - एमई-2, जीई और एई

गेट 2022 परीक्षा की महत्वपूर्ण तारीखें

  • आवेदन शुरू होने की तिथि - 2 सितंबर, 2021
  • आवेदन बंद होने की तिथि - 30 सितंबर, 2021
  • आवेदन के लिए पंजीकरण देरी शुल्क के साथ बंद होने की तिथि - 7 अक्टूबर ,2021
  • आवेदन पत्र में सुधार करने की तिथि - 18 नवंबर, 2021
  • पेपर, श्रेणी, शहर को अतिरिक्त शुल्क के साथ बदलने की तिथि - 15 नवंबर, 2021
  • प्रवेश पत्र जारी होने की तिथि - 3 जनवरी, 2022
  • गेट परीक्षा की तिथि - 5, 6, 12 और 13 फरवरी, 2022  
  • नतीजों की घोषणा - 17 मार्च, 2022
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें