फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेट परीक्षा परिणाम 2021: इस दिन जारी होगा रिजल्ट, यहां पढ़िए पूरी जानकारी

Fri, 12 Mar 2021 03:21 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
गेट परीक्षा 2021 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

GATE Result 2021: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, बॉम्बे गेट परीक्षा 2021 का रिजल्ट 22 मार्च को जारी करेगा। गेट परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट gate.iitb.ac.in पर 22 मार्च को जारी किया जाएगा। आपको बता दें कि गेट परीक्षा की  उत्तर कुंजी पहले ही जारी हो चुकी है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए 18 मार्च तक गेट परीक्षा की उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-एआईसीटीई का बड़ा फैसला: इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए गणित, भौतिक और रसायन विषय जरूरी नहीं


गेट ( GATE 2021) परीक्षा का आयोजन  5,6,7 12, 13 और 14 फरवरी को हुआ था। इस परीक्षा का आयोजन कोरोना वायरस के लिए जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए हुआ था। आधिकारिक वेबसाइट पर गेट की उत्तर कुंजी 26 मार्च को जारी की गई थी और 4 मार्च तक अभ्यर्थियों के पास उत्तर कुंजी के सवालों के जवाबों पर आपत्ति दर्ज कराने का मौका था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे देखें गेट 2021 का रिजल्ट
-सबसे पहले गेट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-गेट (GATE) की आधिकारिक वेबसाइट gate.iitb.ac.in है।
-यहां आपको होम पेज पर गेट 2021 रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करने के बाद नया पेज खुलेगा।
-जहां आपको अपना विवरण दर्ज करना होगा।
-इसके बाद आपको अपनी आईडी और पासवर्ड दर्ज करना होगा।
-इस तरह आपका गेट परीक्षा का रिजल्ट खुल जाएगा।
-जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंट ले सकते हैं।

इसे भी पढ़ें-महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग: अब 21 मार्च को होगी परीक्षा, कोरोना की वजह से हुई थी स्थगित

ध्यान रहे कि गेट परीक्षा का रिजल्ट तभी खुलेगा जब आधिकारिक तौर पर जारी हो जाएगा। गेट परीक्षा का स्कोर तीन साल तक वैध होता है। इस साल गेट परीक्षा के लिए 9 लाख अभ्यर्थियों ने खुद को रजिस्टर्ड किया था। यह परीक्षा 27 पेपरों के लिए होती है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें