GATE 2021: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, बॉम्बे ने गेट ( GATE 2021) परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों की रिस्पॉन्स शीट जारी कर दी है। जो अभ्यर्थी GATE 2021 परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे अपनी प्रतिक्रिया शीट आधिकारिक वेबसाइट के जरिए चेक कर सकते हैं। गेट की आधिकारिक वेबसाइट gate.iitb.ac.in है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट gate.iitb.ac.in पर अपना लॉग इन क्रेडेंशियल डालकर गेट परीक्षा की रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें-CGBSE Exams 2021: छत्तीसगढ़ में ऑफलाइन मोड में होंगी नौवीं और ग्यारहवीं की परीक्षाएं
गौरतलब है कि आईआईटी (IIT) बॉम्बे ने 6 फरवरी से 14 फरवरी तक ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग परीक्षा का आयोजन किया था। इस परीक्षा में कुल 27 पेपर थे, जिनमें दो नए शामिल किए गए थे।
ऐसे डाउनलोड करें GATE 2021 रिस्पॉन्स शीट
-सबसे पहले गेट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-गेट की आधिकारिक वेबसाइट gate.iitb.ac.in है।
-यहां होम पेज पर ही आपको रिस्पॉन्स शीट का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करने के बाद आपको अपना विवरण दर्ज करना होगा।
-जैसे ही आप सभी जानकारी सबमिट करेंगे आपकी रिस्पॉन्स शीट खुल जाएगी।
-आप अपनी रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंट ले सकते हैं।
इसे भी पढ़ें-कोविड-19 के कारण ऑनलाइन होगी प्रधानमंत्री मोदी की ‘परीक्षा पे चर्चा’: शिक्षा मंत्री
बता दें कि गेट 2021 परीक्षा 5 फरवरी, 6, 7, 12, 13 और 14 फरवरी को हुई थी। इस परीक्षा का आयोजन दो सत्रों में हुआ था। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से 12:30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 से 6 बजे तक हुई थी। GATE 2021 परीक्षा का रिजल्ट 22 मार्च का जारी किया जाएगा। परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट मोड में संपन्न हुई थी, जिसकी अवधि तीन घंटे थी। राष्ट्रीय स्तर की गेट परीक्षा के जरिए ही देश के आईआईटी संस्थानों में इंजीनियरिंग, आर्किटेक्चर और मास्टर्स कोर्सेस में दाखिला मिलता है।
डायरेक्ट लिंक