फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GATE 2021: गेट परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी, 4 मार्च तक आपत्ति दर्ज कराने का मौका

Sat, 27 Feb 2021 01:25 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
गेट परीक्षा 2021 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

GATE 2021: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, बॉम्बे ने गेट परीक्षा 2021 की उत्तर कुंजी और प्रश्न पत्र जारी कर दिए हैं। गेट परीक्षा की आंसर की और प्रश्न पत्र आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए गए हैं। जो अभ्यर्थी GATE 2021 की परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट gate.iitb.ac.in के जरिए अपनी उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-JAM Answer Key 2021: जैम परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी, ये रहा डायरेक्ट लिंक

आधिकारिक वेबसाइट

gate.iitb.ac.in.

4 मार्च तक दर्ज करा सकते हैं आपत्ति
GATE 2021 परीक्षा की उत्तर कुंजी के प्रश्नों के उत्तर पर अभ्यर्थी 4 मार्च तक अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। अभ्यर्थी 2 मार्च से लेकर 4 मार्च तक उत्तर कुंजी के प्रश्नों के उत्तर पर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। आपको बता दें कि गेट 2021 परीक्षा 5,6,7 12, 13 और 14 फरवरी को आयोजित की गई थी।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-MSBSHSE Board Exams 2021: 10वीं-12वीं परीक्षाओं की समय सारणी जारी, 23 अप्रैल से एग्जाम शुरू


 

विज्ञापन

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, बॉम्बे ने कोरोना वायरस के लिए जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए इस परीक्षा का आयोजन कराया था। बोर्ड की तरफ से GATE 2021 का परिणाम 22 मार्च को जारी किया जा सकता है।

ऐसे डाउनलोड करें GATE 2021 की उत्तर कुंजी
-सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-गेट की आधिकारिक वेबसाइट gate.iitb.ac.in है।
-यहां होम पेज पर आपको विषयवार आंसर की मिलेगी।
-गेट आंसर की के साथ ही प्रश्न पत्रों के भी लिंक मिलेंगे।
-जिन पर क्लिक करने के बाद आपको अपना विवरण दर्ज करना होगा।
-इसके बाद आपकी गेट 2021 उत्तर कुंजी खुल जाएगी।
-जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंट ले सकते हैं।


जो अभ्यर्थी उत्तर कुंजी के सवालों के उत्तरों पर आपत्ति दर्ज कराना चाहते हैं, उनको इसके लिए हर प्रश्न के उत्तर के लिए 500 रुपये का भुगतान करना होगा। अभ्यर्थी 18 मार्च तक गेट परीक्षा की उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।

डायरेक्ट लिंक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें