यह परीक्षा 1, 2, 8 और 9 फरवरी 2020 को देश भर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। इसका आयोजन दो शिफ्ट्स में किया जाएगा। पहली शिफ्ट सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक चलेगी। जबकि दूसरी शिफ्ट दोपहर 2.30 बजे से शुरू होकर शाम 5.30 बजे तक चलेगी।
GATE 2020 Application: ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले गेट 2020 की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होम पेज पर गेट ऑनलाइन एप्लीकेशन पोर्टल की लिंक मिलेगी। इस पर क्लिक करें।
- नया पेज खुलेगा। इस पेज पर दी गई जगह में जरूरी जानकारी भरें और आवेदन करें।
- फॉर्म भरने के बाद अपनी डिजिटल फोटो, सिग्नेचर अपलोड करें और पेमेंट करें।
- भरे हुए फॉर्म को डाउनलोड कर लें और एक प्रिंट लेकर सुरक्षित रख लें।
क्या है आवेदन की फीस
अब आवेदन करने की अंतिम तारीख 26 सितंबर 2019 है। इस तारीख तक आवेदन करने पर अभ्यर्थियों को 1500 रुपये फीस देनी होगी। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 750 रुपये है। लेकिन 26 सितंबर के बाद आवेदन करने पर अनारक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को 2000 रुपये और आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को 1250 रुपये आवेदन फीस देनी होगी।
बता दें कि गेट हर साल इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस (IISc), सात आईआईटी बॉम्बे, दिल्ली, गुवाहाटी, कानपुर, खड़गपुर, मद्रास, रूड़की द्वारा आयोजित किया जाता है। यह नेशनल को-ऑर्डिनेशन बोर्ड (NCB), उच्च शिक्षा विभाग, मानव संसाधन विकास मंत्रालय (MHRD), केंद्र सरकार के अधीन आता है।