आपको बता दें कि आईआईटी मद्रास ने गेट ऑनलाइन एप्लीकेशन प्रोसेसिंग सिस्टम की वेबसाइट खुलने की तिथि 1 सितंबर, 2018 और आखिरी तिथि 01 अक्टूबर, 2018 निर्धारित की है। यह परीक्षा 24 विषयों पर आयोजित की जा रही है। तिथि 2,3,9,10 फरवरी में होने वाली इस परीक्षा में उम्मीदवारों के लिए 3 घंटे का समय रखा गया है।