दुनिया पर G-7 का क्या असर पड़ता है?
जी-7 के फैसले वैश्विक दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाते हैं, खासकर विकासशील देशों के लिए। इसकी आर्थिक नीतियां वैश्विक बाजार, मुद्रास्फीति और व्यापार पर गहरा असर डालती हैं। सुरक्षा के क्षेत्र में यह समूह युद्ध और अंतरराष्ट्रीय संघर्षों, जैसे यूक्रेन संकट में, सक्रिय भूमिका निभाता है। तकनीकी और पर्यावरणीय मामलों में जी-7 पर्यावरण समझौतों और डिजिटल गवर्नेंस जैसे मुद्दों पर दिशा निर्धारित करता है। साथ ही, यह चीन और रूस जैसी वैश्विक शक्तियों पर राजनीतिक और कूटनीतिक दबाव बनाकर संतुलन बनाने की कोशिश करता है।