फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एफटी एमआईएम रैंकिंग 2026: दुनिया के टॉप 100 में 14 भारतीय बी-स्कूल, आईआईएम बैंगलोर सबसे आगे

Tue, 08 Sep 2026 11:39 AM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

फाइनेंशियल टाइम्स की मास्टर्स इन मैनेजमेंट रैंकिंग 2026 में भारत के 14 बी-स्कूलों ने दुनिया के टॉप 100 संस्थानों में जगह बनाई है। इस सूची में आईआईएम बैंगलोर सबसे आगे रहा।
विज्ञापन
एफटी एमआईएम रैंकिंग 2026 - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोमवार को घोषित फाइनेंशियल टाइम्स (FT) मास्टर्स इन मैनेजमेंट (MiM) 2026 रैंकिंग में सात इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIMs) समेत 14 भारतीय B-स्कूलों ने दुनिया के टॉप 100 में जगह बनाई है।

विज्ञापन


भारतीय संस्थानों में सबसे अच्छी रैंकिंग आईआईएम बैंगलोर की है, जिसके बाद SP जैन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च (SPJIMR), मुंबई का नंबर आता है। 21वें स्थान पर मौजूद आईआईएम बैंगलोर ने 2025 में अपनी 28वीं और 2024 में 41वीं रैंक से सुधार किया है।

IIM बैंगलोर के डायरेक्टर-इन-चार्ज यू. दिनेश कुमार ने कहा, "FT MiM 2026 रैंकिंग IIMB की शिक्षा की बदलाव लाने वाली अहमियत और हमारे ग्रेजुएट्स के वैश्विक स्तर पर पड़ रहे असर का सबूत है। हम अपने करिकुलम, तरीकों और नतीजों की तुलना दुनिया के बेहतरीन संस्थानों से करते हैं ताकि यह पक्का हो सके कि छात्र जिज्ञासा और सही समझ के साथ बिजनेस की मुश्किल और नई चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार हों। करियर के नतीजों में हुई अच्छी बढ़ोतरी इस तरीके की अहमियत को फिर से साबित करती है।"

देश के टॉप मैनेजमेंट संस्थानों में शामिल हुए कई बड़े नाम

  • आईआईएम कोझिकोड - 54वां स्थान
  • आईआईएम  इंदौर - 62वां स्थान
  • मैनेजमेंट डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट, गुड़गांव - 67वां स्थान
  • आईआईएम  लखनऊ - 72वां स्थान
  • एनएमआईएमएस मुंबई - 73वां स्थान
  • आईआईएम  उदयपुर - 83वां स्थान
  • आईएमटी गाजियाबाद - 86वां स्थान
  • आईएमआई दिल्ली - 90वां स्थान
  • TA पाई मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट, कर्नाटक - 98वां स्थान
विज्ञापन
विज्ञापन

FT MiM रैंकिंग में 19 पैमानों पर होता है बिजनेस स्कूलों का मूल्यांकन

अधिकारियों के मुताबिक, FT MiM रैंकिंग बिजनेस स्कूलों को अलग-अलग पैमानों पर मापती है, जिनमें ग्रेजुएशन के बाद करियर के मौके, सैलरी में बढ़ोतरी, पैसे की सही कीमत (value for money), इंटरनेशनल एक्सपोजर, छात्रों की विविधता और सस्टेनेबिलिटी से जुड़ी पहल शामिल हैं। यह रैंकिंग दुनिया के टॉप बिज़नेस स्कूलों का 19 पैमानों पर मूल्यांकन करती है।

इसमें पूर्व छात्रों (एलुमनाई) की राय का वेटेज 56 प्रतिशत और स्कूल के डेटा का वेटेज 44 प्रतिशत होता है। रोजगार, निवेश पर रिटर्न, विविधता, ESG और इंटरनेशनल लेवल पर विस्तार जैसे नतीजों को ध्यान में रखकर, यह मूल्यांकन किसी संस्थान के प्रदर्शन का पूरा ब्यौरा देता है।

ग्लोबल लेवल पर, स्विट्ज़रलैंड की यूनिवर्सिटी ऑफ सेंट गैलेन ने 'FT मास्टर्स इन मैनेजमेंट 2026' रैंकिंग में अपनी टॉप पोजीशन बनाए रखी। पुर्तगाल के नोवा स्कूल ऑफ बिजनेस एंड इकोनॉमिक्स ने दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि चीन की शंघाई जिआओ टोंग यूनिवर्सिटी के एंटाई कॉलेज ऑफ इकोनॉमिक्स एंड मैनेजमेंट को तीसरा स्थान मिला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें