एमटेक दाखिले के लिए शैक्षणिक पात्रता जरूरी
उम्मीदवार के पास संबंधित एमई या एमटेक कोर्स के लिए आवश्यक एकेडमिक बैकग्राउंड होना जरूरी है, जिसमें निर्धारित पूर्व-आवश्यक विषय और क्रेडिट शामिल हैं। न्यूनतम प्रतिशत अंक या सीजीपीए, प्रवेश परीक्षा, डोमेन ज्ञान मूल्यांकन या पूर्व-आवश्यक/ब्रिज कोर्स से संबंधित उपयुक्त पात्रता आवश्यकताएं भी पूरी करनी होंगी। इसका मकसद, पीजी इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी प्रोग्राम के एकेडमिक मानक और गुणवत्ता कायम रखना है।