प्रशासनिक पदों पर आरक्षित वर्ग को प्रतिनिधित्व देने की उठी मांग
फोरम के चेयरमैन डॉ. हंसराज सुमन ने प्रो. योगेश सिंह को लिखे पत्र में कहा कि इतने वर्षों में अभी तक किसी कॉलेजों में भी एससी-एसटी वर्ग से प्रिंसिपल को नियुक्त नहीं किया गया है।
डॉ सुमन ने बताया अप्रैल 2025 में एससी-एसटी के कल्याणार्थ संसदीय समिति ने डीयू में दौरा किया था। समिति ने भी इन वर्षों के प्रोफेसरों को प्रशासनिक पदों पर उचित प्रतिनिधित्व दिए जाने को कहा था, लेकिन अभी तका किसी प्रोफेसर को कोई पद नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि कुलपति की सम उपकुलपति या दक्षिण परिसर निर्देशक के पद पर अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति समुदाय के किसी उपयुक्त प्रोफेसर की नियुक्ति पर विचार करना चाहिए।