एनटीए और सीबीएसई जैसे संस्थानों में निभाई अहम भूमिका
देश की परीक्षा प्रणाली को सुदृढ़ बनाने में इनका योगदान अत्यंत सराहनीय रहा है। दिसंबर 2019 से लेकर नवंबर 2020 तक इन्होंने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के महानिदेशक के तौर पर सेवाएं दीं। इस अवधि में उन्होंने NEET, JEE Main और UGC-NET जैसी राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं को सफलतापूर्वक और निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने में अहम भूमिका निभाई। इसके अतिरिक्त, ये केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।
फरवरी 2010 से नवंबर 2014 के बीच अपने कार्यकाल में इन्होंने कई शैक्षणिक नवाचारों की शुरुआत की, जिनमें सतत और व्यापक मूल्यांकन (CCE) प्रणाली एक महत्वपूर्ण कदम रहा, जो स्कूली शिक्षा को और अधिक व्यावहारिक तथा छात्र-केंद्रित बनाने की दिशा में था।
पूर्व अध्यक्ष ने फरवरी 2022 में संभाला था कार्यभार
प्रोफेसर ममीडाला जगदीश कुमार 65 वर्ष की आयु प्राप्त करने के बाद 7 अप्रैल को यूजीसी प्रमुख के पद से सेवानिवृत्त हुए। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के कुलपति के रूप में कार्य करने के बाद, कुमार ने फरवरी 2022 में यूजीसी अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाला था