फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JEE Advanced 2025: विदेशी नागरिक सात अप्रैल से कर सकेंगे जेईई एडवांस्ड के लिए पंजीकरण, देखें ताजा अपडेट

Mon, 31 Mar 2025 07:38 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

JEE Advanced 2025: आईआईटी कानपुर ने जेईई एडवांस्ट परीक्षा के संबंध में एक अपडेट साझा किया है। विदेशी नागरिकों और ओसीआई/पीआईओ (F) उम्मीदवारों के लिए जेईई एडवांस 2025 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 7 अप्रैल से शुरू होगा।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

JEE Advanced 2025: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) कानपुर विदेशी नागरिकों और ओसीआई/पीआईओ (F) उम्मीदवारों के लिए जेईई एडवांस 2025 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 7 अप्रैल से शुरू करेगा। आईआईटी एडवांस्ड की आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in. पर दिए गए नवीनतम अपडेट के अनुसार, जेईई एडवांस 2025 पंजीकरण की अंतिम तिथि 2 मई है।

विज्ञापन


विदेशी नागरिकों के लिए जेईई एडवांस 2025 आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 5 मई है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से जेईई एडवांस 2025 परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।


विज्ञापन

12वीं पास उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन

विदेशी उम्मीदवार और OCI, PIO उम्मीदवार जिन्होंने 12वीं कक्षा तक की शिक्षा पूरी कर ली है, वे आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, आवेदकों के लिए जेईई मेंस स्कोर अनिवार्य नहीं है।

इसके अलावा, ऐसे विदेशी नागरिकों के उम्मीदवारों को आवंटित सीटें प्रत्येक पाठ्यक्रम में कुल सीटों की संख्या के 10% के साथ अतिरिक्त हैं। विदेशी नागरिकों की अतिरिक्त सीटों में महिलाओं के लिए कोई अलग अतिरिक्त सीटें या उप-श्रेणियां नहीं हैं।

JEE Advanced 2025 Exam Date: 18 मई को होगी परीक्षा

जेईई एडवांस की प्रवेश परीक्षा 18 मई को होनी है। एनटीए जेईई मेंस 2025 सत्र 2 की परीक्षाएं 2, 3, 4, 7, 8 और 9 अप्रैल को आयोजित करेगा। एनटीए ने 2, 3 और 4 अप्रैल के लिए एडमिट कार्ड पहले ही जारी कर दिए हैं। हालांकि, 7, 8 और 9 अप्रैल की परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जल्द ही जेईई मेन्स 2025 की वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए जाएंगे।
विज्ञापन

जेईई एडवांस 2025 पंजीकरण शुल्क

जेईई एडवांस्ड 2025 के लिए आवेदन करने वाले विदेशी नागरिकों, ओसीआई/पीआईओ (एफ) उम्मीदवारों को नीचे दी गई तालिका में दिखाए अनुसार पंजीकरण शुल्क का भुगतान करना होगा:
वर्ग उप-श्रेणी जेईई एडवांस 2025 आवेदन शुल्क
विदेशी नागरिक और ओसीआई/पीआईओ (एफ) उम्मीदवार सार्क देशों वाले उम्मीदवार 150 अमरीकी डॉलर
गैर-सार्क देशों के उम्मीदवार 250 अमेरिकी डॉलर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें