राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी यानी एनटीए ने अभी हाल ही में नेट परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी किए थे। एडमिट कार्ड में एजेंसी ने परीक्षा के केंद्रों की भी जानकारी दी थी। श्रीनगर के उम्मीदवारों ने अपने केंदों में बदलाव के लिए एनटीए से अनुरोध किया, जिसके परिणामस्वरूप राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने अपनी ऑफिशयल वेबसाइट पर एक नोटिस जारी किया है।
एनटीए ने श्रीनगर उम्मीदवारों के अनुरोध पर विचार करने के बाद वहां के उम्मीदवारों के लिए श्रीनगर में केंद्र आवंटित किए हैं। उम्मीदवार अब एनटीए नेट की वेबसाइट ntanet.nic.in से अपना नया एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। NTA दो शिफ्टों में UGC NET परीक्षा आयोजित करेगा। पहली शिफ्ट सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगी। NTA NET जून 2019 का परिणाम 15 जुलाई, 2019 तक जारी किया जाएगा।
राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (NET) जो पहले UGC द्वारा आयोजित की जाती थी, अब NTA द्वारा आयोजित की जा रही है। आपको बता दें कि, NTA NET परीक्षा 20 जून, 2019 से शुरू होगी और 26 जून, 2019 को समाप्त होगी। एनटीए नेट परीक्षा कंप्यूटर आधारित मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो पेपरों के लिए आयोजित की जाएगी। पेपर एक में 50 प्रश्न होंगे और पेपर दो में 100 प्रश्न होंगे। दोनों पत्रों को पूरा करने का समय 3 घंटे तय है।
ऑफिशियल नोटिस पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
अपना एडमिट कार्ड डानलोड करने के लिए यहां क्लिक करें...