इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया, आईसीएसआई ने सीएस जून परीक्षा 2020 के लिए मुफ्त ऑनलाइन क्रैश कोर्स शुरू किया है। बता दें कि कक्षाएं आज से शुरू हो गई हैं। जो छात्र परीक्षा के लिए उपस्थित होना चाहते हैं, वे आईसीएसआई द्वारा शुरू की गई ऑनलाइन कक्षाएं ले सकते हैं। ये कक्षाएं 2 जुलाई, 2020 तक आयोजित की जाएंगी।
ICSI ने इस संबंध में ट्वीट भी किया है। प्रोफेशनल कोर्स और फाउंडेशन एंड एग्जक्यूटिव कोर्स के लिए सीएस परीक्षा अब जुलाई माह में आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा 6 जुलाई से शुरू होगी। पहले ये परीक्षाएं 1 से 10 जून, 2020 तक निर्धारित थीं।
हर कोर्स के लिए कक्षाएं प्रति सप्ताह 1 विषय के लिए आयोजित की जाएंगी। छात्रों को ऑनलाइन मोड या वीडियो मोड में पढ़ाया जाएगा और कक्षाओं के बाद प्रत्येक कक्षा की रिकॉर्डिंग भी उपलब्ध होगी। उम्मीदवार कक्षाओं को रिकॉर्ड करके बाद में भी देख सकते हैं। कक्षाएं
elearning.icsi.in पर उपलब्ध होंगी
। छात्र वेबसाइट पर लॉगइन कर सकते हैं और कक्षाओं में दाखिला लेने के लिए जरूरी जानकारी भर सकते हैं।