फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSC Tips: यूपीएससी की तैयारी के लिए फॉलो करें ये टिप्स, बारहवीं के बाद इन बातों का मुख्य रूप से रखें ध्यान

Fri, 11 Aug 2023 12:52 PM IST
श्वेता महतो एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

यूपीएससी की परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों की आयु सीमा 21-32 वर्ष तय है। रिजर्व कैटेगरी को आयु-सीमा में छूट दी जाती है। साधारण कैटेगरी के उम्मीदवार 32 वर्ष की आयु तक छह बार इस परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईएएस-आईपीएस का सपना लेकर हर सा लाखों में परीक्षार्थी यूपीएससी की परीक्षा में शामिल होते हैं। इन लाखों परीक्षार्थियों में कुछ ही इस परीक्षा को पास करने में कामयाब हो पाते हैं। वैसे तो सभी परीक्षार्थी अच्छी रैंक के साथ इस परीक्षा को पास करना चाहते हैं। अच्छी रैंक के लिए उन्हें कड़ी मेहनत के साथ कुछ टिप्स की भी जरूरत पड़ती है। यूपीएससी में फॉलो करने वाले कुछ टिप्स के बारे में आज यहां जानेंगे।
विज्ञापन

ग्रेजुएशन के बाद दे सकते हैं यूपीएससी

यूपीएससी की परीक्षा में शामिल होने के लिए ग्रेजुएट होने जरूरी है। ग्रेजुएशन पूरा होने के बाद ही परीक्षार्थी इस परीक्षा में बैठ सकते हैं। बारहवीं के बाद ग्रेजुएशन में दाखिला लिया जाता है। ग्रेजुएशन में तीन साल का समय लगता है इसका मतलब है कि आपके पास यूपीएससी की तैयारी के लिए तीन साल का समय होता है। ग्रेजुएशन खत्म होने के साथ ही आप यूपीएससी कीपरीक्षा में शामिल हो सकते हैं। ग्रेजुएशन के फाइनल ईयर में पढ़ने वाले छात्र भी इस परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।

आयु सीमा

यूपीएससी की परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों की आयु सीमा 21-32 वर्ष तय है। रिजर्व कैटेगरी को आयु-सीमा में छूट दी जाती है। साधारण कैटेगरी के उम्मीदवार 32 वर्ष की आयु तक छह बार इस परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। वहीं ओबीसी उम्मीदवार 35 साल की उम्र तक नौ बार, एसटी कैटेगरी वाले उम्मीदवार 37 साल की उम्र तक इस परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन

इन टिप्स को ध्यान में रखें

  • यूपीएससी देने वाले उम्मीदवारों को बारहवीं के बाद से ही इसकी तैयारी शुरू कर देनी चाहिए। 
  • यूपीएससी की तैयारी से पहले इस परीक्षा के बारे में अच्छे से रिसरेच कर लें।
  • ग्रेजुएशन में दाखिला लेते समय यूपीएससी के विषयों के हिसाब से इतिहास और पॉलिटिकल साइंस जैसे विषयों का चयन करें
  • यूपीएससी की तैयारी के लिए रोजाना अखबार पढ़े और खुद को अपडेट रखें। 
  • तैयारी के दौरान रोजाना अपना नोट्स तैयार करें। 
  • शुरुआत से ही पिछले कुछ सालों के यूपीएससी परीक्षा के पेपर्स सॉल्व करना शुरू कर दें। 
  • अपनी बातचीत के तरीके को बेहतर बनाए, जिससे इंटरव्यू की तैयारी शुरू से ही मजबूत रहे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें