फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

FMGE June Result: फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट प्रवेश परीक्षा के नतीजे जारी, 37000 से अधिक उम्मीदवारों का इंतजार खत्म

Tue, 07 Jul 2026 07:04 PM IST
Akash Kumar एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

FMGE June Result 2026: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन्स इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने एफएमजीई जून 2026 परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस बार 37,448 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें 5,086 ने सफलता हासिल की। उम्मीदवार 16 जुलाई 2026 से अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

FMGE June Result 2026: विदेश से एमबीबीएस (MBBS) की पढ़ाई करने वाले उम्मीदवारों के लिए अहम अपडेट है। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन्स इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जामिनेशन (FMGE) जून 2026 का परिणाम घोषित कर दिया है।

विज्ञापन


उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। एनबीईएमएस ने यह परीक्षा 28 जून 2026 को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की थी।

कितने उम्मीदवार हुए पास और कितने नहीं कर सके सफलता हासिल?

जारी परिणाम के अनुसार इस बार कुल 37,448 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे।
  • कुल परीक्षार्थी: 37,448
  • सफल उम्मीदवार: 5,086
  • असफल उम्मीदवार: 31,645
  • अनुपस्थित: 1,148

स्कोरकार्ड कब और कैसे डाउनलोड कर सकेंगे?

एनबीईएमएस ने बताया है कि व्यक्तिगत स्कोरकार्ड 16 जुलाई 2026 से आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। उम्मीदवार अपना स्कोरकार्ड वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे। इसमें उम्मीदवार के प्राप्त अंक दर्ज होंगे।

बोर्ड के अनुसार स्कोरकार्ड जारी होने की तारीख से 6 महीने तक ही वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा। इसके बाद इसे डाउनलोड करने का अवसर नहीं मिलेगा और बाद में किए गए किसी भी अनुरोध पर स्कोरकार्ड जारी नहीं किया जाएगा।

रिजल्ट से जुड़ी अहम बातें
विवरण जानकारी
परीक्षा का नाम FMGE जून 2026
परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था NBEMS
परीक्षा तिथि 28 जून 2026
रिजल्ट जारी 7 जुलाई 2026
कुल परीक्षार्थी 37,448
सफल उम्मीदवार 5,086
असफल उम्मीदवार 31,645
अनुपस्थित 1,148
स्कोरकार्ड डाउनलोड 16 जुलाई 2026 से
स्कोरकार्ड उपलब्ध रहेगा जारी होने की तारीख से 6 महीने तक
 

स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए क्या करें?

  • उम्मीदवार इन आसान चरणों का पालन कर सकते हैं।
  • एनबीईएमएस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • FMGE June 2026 Scorecard लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें।
  • स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।

क्या स्कोरकार्ड से मेडिकल रजिस्ट्रेशन हो जाएगा?

नहीं। एनबीईएमएस ने स्पष्ट किया है कि वेबसाइट से डाउनलोड किया गया स्कोरकार्ड एफएमजीई पास सर्टिफिकेट का विकल्प नहीं है।
  • मेडिकल काउंसिल में पंजीकरण के लिए एफएमजीई पास सर्टिफिकेट अनिवार्य होगा।
  • यह प्रमाणपत्र केवल पहचान और दस्तावेजों के सत्यापन के बाद ही उम्मीदवारों को व्यक्तिगत रूप से दिया जाएगा।
  • पास सर्टिफिकेट वितरण का कार्यक्रम अलग से एनबीईएमएस की वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

गलत प्रश्नों को लेकर एनबीईएमएस ने क्या कहा?

बोर्ड ने बताया कि परीक्षा के प्रत्येक प्रश्न और उत्तर कुंजी की विषय विशेषज्ञों द्वारा दोबारा जांच की गई।
  • जिन प्रश्नों में तकनीकी त्रुटि पाई गई, उनके अंक परीक्षा में शामिल सभी उम्मीदवारों को दिए गए।
  • जिन प्रश्नों के दो सही उत्तर थे, उनमें दोनों में से किसी भी सही उत्तर का चयन करने वाले उम्मीदवारों को अंक दिए गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें