फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

FMGE December 2025 City Slip: विदेशी मेडिकल स्नातक परीक्षा की सिटी स्लिप आज आएगी, प्रवेश पत्र 14 जनवरी को

Fri, 02 Jan 2026 02:06 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

FMGE December 2025 City Slip: एफएमजीई दिसंबर 2025 परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप आज उपलब्ध कराई जाएगी। परीक्षा 17 जनवरी को होगी और एडमिट कार्ड 14 जनवरी को आएगा। उम्मीदवार एनबीईएमएस वेबसाइट से लॉगिन कर सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकेंगे।
 
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

FMGE December 2025 Exam City Slip: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन्स इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) की ओर से दिसंबर 2025 सत्र की विदेशी मेडिकल स्नातक परीक्षा के लिए शहर सूचना पर्ची आज उपलब्ध करा दी जाएगी। जिन उम्मीदवारों को फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जामिनेशन (FMGE) में शामिल होना है, वे आधिकारिक वेबसाइट के लॉगिन लिंक के जरिए अपनी एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


एनबीईएमएस की ओर से उम्मीदवारों को उनके रजिस्टर्ड ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर पर एसएमएस के माध्यम से एग्जाम सिटी की जानकारी भी भेजी जाएगी। यह सिटी स्लिप केवल परीक्षा शहर की जानकारी देती है, जबकि एडमिट कार्ड अलग से जारी किया जाएगा।

Trending Videos

17 जनवरी को होगी परीक्षा

एफएमजीई दिसंबर 2025 परीक्षा का आयोजन 17 जनवरी 2026 को किया जाएगा। वहीं, प्रवेश पत्र यानी एडमिट कार्ड 14 जनवरी 2026 को जारी किए जाने की संभावना है।

एग्जाम सिटी स्लिप से उम्मीदवारों को यह पता चल सकेगा कि उन्हें किस शहर में परीक्षा केंद्र आवंटित किया गया है, जिससे वे समय रहते यात्रा और ठहरने की व्यवस्था कर सकें।
 
इवेंट तारीख
उम्मीदवारों को परीक्षा शहर की जानकारी 2 जनवरी 2026
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि 14 जनवरी 2026
FMGE परीक्षा की तारीख 17 जनवरी 2026
रिजल्ट घोषित होने की संभावित तिथि 17 फरवरी 2026
 
 

FMGE Exam City Slip: सिटी स्लिप में क्या है खास

एफएमजीई एग्जाम सिटी स्लिप परीक्षा से पहले उम्मीदवारों को केवल शहर की जानकारी देती है। इससे अभ्यर्थी पहले से अपनी यात्रा की योजना बना सकते हैं। जिन उम्मीदवारों का परीक्षा केंद्र दूर के शहर में है, उनके लिए यह जानकारी काफी अहम होती है ताकि वे समय पर परीक्षा केंद्र पर पहुंच सकें।
विज्ञापन

FMGE December 2025 Exam City Slip: ऐसे डाउनलोड करें सिटी स्लिप

एफएमजीई दिसंबर 2025 एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें -
  • एनबीईएमएस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • ‘Examinations’ सेक्शन में जाकर एफएमजीई पर क्लिक करें।
  • लॉगिन विंडो ओपन करें।
  • अपनी लॉगिन आईडी और पासवर्ड दर्ज करें।
  • एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर सेव कर लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें