फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एफएमजीई प्रमाणपत्र फर्जीवाड़े का भंडाफोड़: यूपी और मध्य प्रदेश से दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, क्या है मामला?

Mon, 09 Nov 2026 07:23 PM IST
आकाश कुमार पीटीआई, मुंबई

सार

महाराष्ट्र साइबर विभाग ने एफएमजीई के फर्जी प्रमाणपत्र बनाने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के दो कथित मुख्य आरोपियों को उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया है। मामले में अब तक पांच लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र साइबर विभाग ने विदेशी मेडिकल स्नातक परीक्षा (एफएमजीई) के फर्जी प्रमाणपत्र बनाने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही मामले में गिरफ्तार लोगों की कुल संख्या पांच हो गई है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शिवम राकेश सिंह (31) और धर्मेंद्र लक्ष्मण सिंह (29) के रूप में हुई है। शिवम उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर का रहने वाला है, जबकि धर्मेंद्र मध्य प्रदेश के भोपाल का निवासी है।

कौन है गिरोह का मुख्य तकनीकी संचालक?

महाराष्ट्र साइबर विभाग के अधिकारी के मुताबिक, शिवम सिंह के पास एमबीए की डिग्री है और वह बुलंदशहर में अपना अस्पताल चलाता है। इस फर्जीवाड़े में उसकी अहम भूमिका सामने आई है। अधिकारी ने बताया, "शिवम सिंह, जिसके पास एमबीए की डिग्री है और जो बुलंदशहर में अपना अस्पताल चलाता है, ने कथित तौर पर इस फर्जीवाड़े को तकनीकी रूप से अंजाम देने में केंद्रीय भूमिका निभाई। उसने 20 से अधिक उम्मीदवारों के लिए फर्जी एफएमजीई प्रमाणपत्र तैयार कराने में मदद की।"

कैसे हुआ फर्जी प्रमाणपत्रों का इस्तेमाल?

यह मामला उन विदेशी मेडिकल स्नातकों से जुड़ा है, जिन्होंने कथित तौर पर फर्जी परीक्षा प्रमाणपत्र और अन्य सहायक दस्तावेज हासिल किए थे। इन दस्तावेजों के जरिए उन्होंने महाराष्ट्र मेडिकल काउंसिल (एमएमसी) में पंजीकरण कराने की कोशिश की। जबकि उन्होंने राष्ट्रीय चिकित्सा विज्ञान परीक्षा बोर्ड (एनबीईएमएस) की अनिवार्य एफएमजीई स्क्रीनिंग परीक्षा पास नहीं की थी।

कैसे सामने आया गिरोह का मामला?

महाराष्ट्र मेडिकल काउंसिल को कुछ प्रमाणपत्रों में गड़बड़ियां मिली थीं। इसके बाद मामले का खुलासा हुआ और नोडल साइबर पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। अधिकारी के मुताबिक, शुरुआती जांच में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया था। इनमें दो लाभार्थी उम्मीदवार और एक बिचौलिया शामिल था। इसके बाद तकनीकी जांच के जरिए पुलिस फर्जीवाड़े के मुख्य स्रोत तक पहुंची।

फर्जी प्रमाणपत्र बनाने के लिए क्या तरीका अपनाया गया?

जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने परीक्षा और प्रमाणपत्र जारी करने वाले पोर्टल तक कथित तौर पर अनधिकृत पहुंच हासिल की थी। इसी के जरिए फर्जी दस्तावेज तैयार किए गए। अधिकारी ने बताया, "जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने फर्जी दस्तावेज तैयार करने के लिए परीक्षा और प्रमाणपत्र पोर्टल तक कथित तौर पर अनधिकृत पहुंच हासिल की थी।"

विज्ञापन

फिलहाल, महाराष्ट्र साइबर विभाग इस मामले की जांच कर रहा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें