आवेदन करते समय इन बातों का रखें ध्यान
आयोग ने देखा है कि पहले कई बार उम्मीदवारों से पात्रता प्रमाणपत्र (EC) आवेदन में गलतियां हुई हैं। इससे बचने के लिए आयोग ने कुछ सुझाव दिए गए हैं:
- आवेदन पत्र उम्मीदवार खुद भरें, किसी प्रतिनिधि के माध्यम से नहीं।
- आवेदन भरने से पहले सभी मूल दस्तावेज तैयार रखें और जानकारी को दस्तावेजों से मिलाकर ही दर्ज करें।
- सक्रिय मोबाइल नंबर दें ताकि कमी की सूचना समय पर मिल सके और तुरंत सुधार किया जा सके।
- सभी प्रविष्टियों की सावधानीपूर्वक जांच करें और सुनिश्चित करें कि वे मूल दस्तावेजों से मेल खाती हों।
आयोग की अपील
एनएमसी ने उम्मीदवारों से अपील की है कि वे आवेदन करते समय पूरी सतर्कता बरतें और सक्रिय मोबाइल नंबर जरूर दर्ज करें, ताकि किसी भी त्रुटि के कारण अंतिम समय की परेशानी से बचा जा सके।
आवेदन और पूछताछ के लिए दिशा-निर्देश
राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) ने सूचित किया है कि उम्मीदवार अपनी पात्रता प्रमाणपत्र (Eligibility Certificate) आवेदन की स्थिति के बारे में eligibility.regn@nmc.org.in और eligibility@nmc.org.in पर पूछताछ कर सकते हैं। पूछताछ करते समय सभी उम्मीदवारों को फाइल ट्रैकिंग नंबर देना अनिवार्य है, जो आवेदन जमा करने के समय उन्हें मिला था। बिना ट्रैकिंग नंबर के कोई जवाब नहीं दिया जाएगा।