फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश बोर्ड के 10वीं का रिजल्ट सबसे पहले देखने के लिए ये टिप्स करें फॉलो

Mon, 16 Apr 2018 04:31 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
हिमाचल बोर्ड रिजल्ट - फोटो : अमरउजाला
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन(HPBOSE) की 10वीं की परीक्षा के रिजल्ट को सबसे पहले हासिल करने के लिए साधारण स्टेप्स अपनाने होंगे।  रिजल्ट के लिए छात्रों को अब ज्यादा इंतजार करना नहीं पड़ेगा। मार्च में दोनों परीक्षाओं का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया था और अब रिजल्ट का इंतजार है।
विज्ञापन


 कक्षा 10वीं की परीक्षाएं इस साल 6 मार्च से शुरू होकर 29 मार्च को खत्म हो गईं थीं। इस साल बोर्ड की 10वीं कक्षा की परीक्षा में कुल 1,22,614 छात्र उपस्थित हुए थे। अब सभी छात्र रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। एचपी बोर्ड द्वारा जल्द ही 2018 के 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी करने की उम्मीद की जा रही है। हालांकि, पिछले पैटर्न पर नजर रखते हुए उम्मीद यही है कि मई 2017 के मध्य तक रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा। छात्र, एचपी बोर्ड 2018 के 10वीं कक्षा के रिजल्ट ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।

एचपी बोर्ड ने 2018 के रिजल्ट की घोषणा के बारे में अभी तक कोई आधिकारिक तिथि उपलब्ध नहीं करवाई है। बोर्ड जल्द ही रिजल्ट घोषित करने की तारीख की जानकारी आधिकारिक तौर पर वेबसाइट पर देगा। छात्रों को ऑनलाइन रिजल्ट देखने के लिए अपने प्रमाण पत्र जैसे रोल नंबर और अन्य विवरण तैयार रखने चाहिए। नियमित अपडेट और जानकारी के लिए नियमित रूप से हमारी वेबसाइट पर जाएं। हमें परिणाम पाने के लिए कुछ और दिनों की प्रतीक्षा करनी होगी।
विज्ञापन
Trending Videos

पिछले साल के 10वीं कक्षा के परिणामों पर एक नजर

वेबसाइट पर रिजल्ट देखा - फोटो : अमर उजाला
2017 में एचपी बोर्ड की 10वीं परीक्षा में कुल 1,15,311 छात्र उपस्थित हुए और औसत पास प्रतिशत 67.57% था।
-वर्ष 2017 में एचपी बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा में छात्रों की तुलना में छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन किया। पिछले साल शीर्ष स्थान पर एक लड़की थी।

वर्ष 2017 में, ज्यादा वेब ट्रैफिक और छात्रों की एक बड़ी संख्या के कारण, एक साथ अपने परिणामों की जांच ने एचपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट का सर्वर बुरी तरह से ठप हो गया था। हालांकि, कुछ मिनटों के बाद तकनीकी गड़बड़ी सुधरने से वेबसाइट दोबारा काम करने लगी थी।
 
यदि आप अपने एचपी बोर्ड 2018 के 10वीं के रिजल्ट की जांच में अवांछित विलंब से बचना चाहते हैं तो आप हमारी वेबसाइट पर जा सकते हैं और अपने रिजल्ट यहां तुरन्त प्राप्त कर सकते हैं। तुरन्त रिजल्ट पाने के लिए हमारी साइट के रिजल्ट पेज को बुकमार्क करें।
विज्ञापन

रिजल्ट को देखने के लिए साधारण स्टेप

रिजल्ट के बाद खुशी मनाती छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
www.results.amarujala.com पर जाएं

होमपेज आने के बाद, हिमाचल प्रदेश बोर्ड रिजल्ट के विकल्प पर क्लिक करें (मध्य दूसरी पंक्ति)।
आवश्यक जानकारी दर्ज भरें 
'सबमिट करें' बटन पर क्लिक करें
रिजल्ट और स्कोरकार्ड कंप्यूटर स्क्रीन पर प्रदर्शित किया जाएगा।
अधिक जानकारी के लिए मार्क शीट डाउनलोड करें और उसका एक प्रिंट आउट लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें