फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्धारित शेड्यूल से होंगी हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के आखिरी सत्र की परीक्षाएं

Wed, 19 Aug 2020 12:19 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
छात्र-छात्राएं (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के स्नातक पाठ्यक्रम की आखिरी वर्ष की परीक्षाएं तय शेड्यूल से होंगी। इस बात की जानकारी विश्वविद्यालय के कुलपति सिकंदर कुमार ने दी है। उन्होंने कहा कि स्नातक कक्षाओं की अंतिम वर्ष की परीक्षाएं  निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक आयोजित होंगी। सूबे के उच्च न्यायालय ने इसके लिए मंजूरी दे दी है।

विज्ञापन


दरअसल, सोमवार को विश्वविद्यालय ने उच्च न्यायालय के एक आदेश पर असमंजस के बीच परीक्षाएं स्थगित कर दी थी। इसके बाद कुलपति ने अपने एक बयान में कहा कि बीए, बीएससी और बीकॉम अंतिम वर्ष या सेमेस्टर की परीक्षाएं निर्धारित कार्यक्रम से आयोजित की जाएंगी। इससे पहले अदालत ने 14 अगस्त को आदेश दिया था कि विश्वविद्यालय तय समय के मुताबिक परीक्षा न करवाए।

कोर्ट ने कोरोना वायरस संक्रमण के खतरे की वजह से परीक्षाएं स्थगित करने के अनुरोध वाली याचिका पर यह आदेश दिया था। इसके बाद मंगलवार को कुलपति ने बताया कि पीजी अंतिम वर्ष की परीक्षाएं निर्धारित शेड्यूल से होंगी, क्योंकि कोर्ट ने इसके लिए आदेश जारी कर दिया है। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा दायर विशेष याचिका पर अदालत ने परीक्षाओं को तय समय पर कराने का आदेश दिया है। कुलपति ने कहा कि अदालत के आदेश के बाद बुधवार से परीक्षाएं पहले से जारी कार्यक्रम के अनुसार होंगी। जो परीक्षा मंगलवार को होनी थी, उसे बाद में आयोजित कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें