शो में डिज़ाइनर कलेक्शन वॉक के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये गए, जिसने सबका मन मोह लिया। फैशन डिजाइनिंग के छात्रों ने विभिन्न थीम के अनुसार पोशाक तैयार किये थे, जो पूरे कार्यक्रम के आकर्षण का केंद्र रहा। कार्यक्रम के दौरान पोशाक में काफी विविधता देखने को मिली जिसे छात्रों द्वारा ही डिजाइन किया गया था। शो में विभिन्न पुरस्कार भी दिए गए, जिनमें पहले दिन बेस्ट डिज़ाइनर- गुरलीन कौर, बेस्ट सरफेस ओरिएंटेशन- इशिता अगरवाल, बेस्ट सिल्हौट- मिनाक्षी राज, बेस्ट रेडी टू वियर- नवनीत कौर, बेस्ट क्राफ्टमैनशिप- कृतिका कपूर, बेस्ट फोरकास्ट- राबिया नूर को मिला।
दूसरे दिन बेस्ट डिज़ाइनर- रितिका गोयल, बेस्ट सरफेस ओरिएंटेशन- सौम्या, बेस्ट सिल्हौट- पीटर, बेस्ट रेडी टू वियर- मंदीप कौर, बेस्ट क्राफ्टमैनशिप- वर्षा, बेस्ट फोरकास्ट- तपस्या सक्सेना को दिए गये। ये पुरस्कार पोशाक निर्मिती और डिजाइन के आधार पर दिये गये। इस दौरान मॉडल्स को भी पुरस्कार दिये गये, जिसमें शो स्टॉपर का खिताब पूजा सिंह, रौशनी, अनस और अंकित को दिया गया।
इस कार्यक्रम की संयोजक डॉ. मोनिका नेगी ने सभी का आभार प्रकट करते हुए छात्रों के क्रियात्मक कला को बढ़ावा देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इसके साथ ही उन्होंने कहा की छात्रों की प्रतिभा को मंच देने के लिए समय-समय पर ऐसे कार्यक्रम का आयोजन होता रहता है।
सह संयोजक प्रो. विशाल कुमार, प्रो. अंशु सिंघल ने छात्रों के इस कलेक्शन को सराहा और उसे और भी बेहतर बनाने के लिए टिप्स दिए। बरेली के मुख्य व्यवसाइयों ने इस शो को स्पॉन्सर किया। जिसमें फोटोग्राफी पार्टनर अमन शर्मा, सैलून पार्टनर गैलेक्सी सिज़ोल, सचदेवा सूट एंड साड़ीज, साहिब राम एनएक्सटी रहे और शो को सफल बनाने में योगदान दिया।
कार्यक्रम के दौरान इन्वर्टिस के कुलाधिपति डॉ. उमेश गौतम, कुलपति प्रो. वाईडीएस आर्या, डीन इंजीनियरिंग डॉ. आरके शुक्ला, डीन मैनेजमेंट डॉ. मनीष गुप्ता, डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. पीपी सिंह, रजिस्ट्रार संतोष कुमार, चीफ प्रॉक्टर डॉ. अजय इंडियन, संयोजक डॉ. मोनिका नेगी, सह संयोजक प्रो. विशाल कुमार, सह संयोजक प्रो. अंशु सिंघल, प्रो. संचिता, अन्य विभागाध्यक्ष, शिक्षकगण एवं छात्रगण उपस्थित रहे। जानकारी पीआरओ माधव शर्मा ने दी।
(Advertorial)