फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE: टाइप 1 मधुमेह से पीड़ित छात्रों को सीबीएसई परीक्षा में अधिक समय देने की मांग, केरल SHRC ने मांगी रिपोर्ट

Sun, 17 Nov 2024 05:22 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

SHRC: केरल राज्य मानवाधिकार आयोग ने टाइप 1 डायबिटीज से पीड़ित छात्रों को परीक्षा में अतिरिक्त समय देने के मामले में सीबीएसई से रिपोर्ट मांगी है। यह रिपोर्ट केरल की एसएसएलसी और प्लस टू परीक्षाओं में पहले से लागू इसी तरह के प्रावधानों को उजागर करने वाली याचिका के बाद आई है।
विज्ञापन
School Student - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

SHRC: केरल राज्य मानवाधिकार आयोग (SHRC) ने टाइप 1 मधुमेह से पीड़ित छात्रों के लिए परीक्षा में अतिरिक्त समय की मांग वाली याचिका पर केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) से रिपोर्ट मांगी है।

विज्ञापन


आयोग द्वारा शनिवार को जारी एक बयान में कहा गया कि एसएचआरसी के अध्यक्ष न्यायमूर्ति अलेक्जेंडर थॉमस ने सीबीएसई और सामान्य शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव से एक महीने के भीतर रिपोर्ट मांगी है।

बुशरा शिहाब द्वारा दायर याचिका में कहा गया है कि केरल सरकार पहले से ही एसएसएलसी और प्लस टू परीक्षा में बैठने वाले टाइप 1 मधुमेह से पीड़ित छात्रों के लिए प्रति घंटे 20 मिनट का अतिरिक्त समय प्रदान करती है।
विज्ञापन

 
उन्होंने मांग की है कि सीबीएसई परीक्षा में भी यही पैटर्न अपनाया जाए। उन्होंने अपनी याचिका में यह भी कहा कि राज्य में 8,000 से अधिक बच्चे हैं और देश में 8 लाख से अधिक बच्चे टाइप 1 मधुमेह से पीड़ित हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें