फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Exams: करंट अफेअर्स का अर्द्ध-वार्षिकांक हुआ लॉन्च, एसएससी सीजीएल, रेलवे सहित कई परीक्षाओं में आएंगे काम

Sun, 08 Dec 2024 12:42 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Competitive Exams:  अमर उजाला 'उड़ान' ने प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए करंट अफेअर्स का अर्द्ध-वार्षिकांक लॉन्च किया। यह किताब यूपीएससी सिविल सेवा, आरएएस, एनडीए, एयर फोर्स, एसएससी सीजीएल, रेलवे, बैंकिंग और अन्य महत्वपूर्ण परीक्षाओं में काम आएंगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Current Affairs: प्रतियोगी परीक्षाओं को समर्पित अमर उजाला 'उड़ान' की वेबसाइट udaan.amarujala.com पर अर्द्ध-वार्षिकांक करंट अफेअर्स-2024 (भाग-1) लॉन्च किया गया है। इसे आगामी 13 दिसंबर को होने वाली 70वीं बीपीएससी सीसीई और 22 दिसंबर को आयोजित होने वाली यूपीपीसीएस प्रारंभिक परीक्षा को विशेष ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। इसके अलावा यह किताब दिसंबर-जनवरी माह में आयोजित होने वाली यूपीएसएसएससी की विभिन्न परीक्षाओं में भी उपयोगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन परीक्षाओं के पहले चरण में करंट अफेअर्स की महती भूमिका होती है। परीक्षा में पिछले छह से आठ माह के करंट अफेअर्स से संबंधित सवाल पूछे ही जाते हैं। ऐसे में, यह किताब तैयारी करने वाले छात्रों के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। इसमें फरवरी-2024 से लेकर अगस्त- 2024 तक की सभी महत्वपूर्ण समसामयिक घटनाओं को शामिल किया गया है। 

इसमें भारत की पहली अंडरवाटर मेट्रो, भारत रत्न विजेताओं की सूची, 2024 में आए चक्रवातों की जानकारी, दुनिया की पहली एयर टैक्सी, भारत-शक्ति युद्धाभ्यास, थाईलैंड में समलैंगिक विवाह को मंजूरी, एशिया कप जैसे देश-विदेश, खेल जगत, विज्ञान, आर्थिक, उलटफेर और राज्य आधारित महत्वपूर्ण खबरों का समावेश किया गया है। 

इसके अलावा यह पुस्तक यूपीएससी सिविल सेवा, आरएएस, एनडीए, एयर फोर्स, एसएससी सीजीएल, रेलवे, बैंकिंग और अन्य महत्वपूर्ण परीक्षाओं में भी काफी मददगार साबित होगी। जल्द ही किताब का भाग 2 भी लॉन्च किया जाएगा। अंतिम दिनों में अपनी तैयारी को और मजबूत करने के लिए आज ही अपनी प्रति मंगाएं। ऑनलाइन ऑर्डर करने पर आपको दस प्रतिशत की छूट भी दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें