SBI Exam Tips: जो उम्मीदवार आगामी 22 फरवरी से शुरू होने वाली एसबीआई क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा-2025 में शामिल होने की योजना बना रहे हैं, उन्हें अपने पहले प्रयास में इस परीक्षा को पास करने के लिए एक मजबूत रणनीति के साथ तैयारी करनी चाहिए। एसबीआई क्लर्क सबसे महत्त्वपूर्ण बैंक परीक्षाओं में से एक है, जिसमें हर साल लाखों उम्मीदवार शामिल होते हैं। इस परीक्षा में कामयाब होने का असली रहस्य सिर्फ यह नहीं है कि आप क्या पढ़ते हैं, बल्कि यह भी है कि आप कैसे पढ़ते हैं। कुछ कारगर टिप्स की सहायता से आप इस परीक्षा में पहले ही प्रयास में सफल हो सकते हैं।
इस सेक्शन में सरलीकरण, डाटा इंटरप्रिटेशन, नंबर सिस्टम, साधारण ब्याज और चक्रवृद्धि ब्याज आदि से प्रश्न पूछे जाते हैं। तेज गणना के लिए वैदिक गणित की तरकीबों का उपयोग करें। गुणन सारणी (25 तक), वर्ग (30 तक), घन (20 तक) और अंश-से-दशमलव रूपांतरण का प्रतिदिन अभ्यास करते रहें, खासकर पिछले वर्षों में पूछे गए प्रश्नों का।
अंग्रेजी के शब्दों को रटने के बजाय अंग्रेजी अखबार के संपादकीय से नए शब्द सीखें और उन्हें नोट करते जाएं। इससे आपको बैंकिंग/वित्त संदर्भों में उनके उपयोग को समझने में मदद मिलती है, जिससे शब्दावली और पढ़ने की समझ, दोनों में सुधार होता है। साथ ही, अंग्रेजी खंड की शुरुआत एरर स्पॉटिंग, सेंटेंस इम्प्रूवमेंट और सबसे महत्वपूर्ण रूप से सेंटेंस रीअरेंजमेंट को हल करके करें।
इससे जुड़े प्रश्नों को हल करने के लिए उत्तरों के अपेक्षित पैटर्न को समझने के लिए दी तालिकाओं/ग्राफ में संख्या रुझानों का गंभीरता से विश्लेषण करें। उदाहरण के लिए यदि कोई बार ग्राफ बढ़ता हुआ मान दिखाता है, तो आप औसत आधारित या प्रतिशत वृद्धि वाले प्रश्नों का अनुमान लगा सकते हैं।