Exam Tips for JEE Main: आईआईटी-जेईई की परीक्षा आईआईटी और एनआईटी जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में प्रवेश पाने का एक जरिया है। यह परीक्षा दो चरणों में आयोजित की जाती हैः मेन और एडवांस्ड। इस साल जेईई मेन परीक्षा का आयोजन आगामी 22 से 30 जनवरी तक किया जाएगा।
JEE Main Exam Tips: गणित, भौतिकी और रसायन विज्ञान से बारहवीं करने वाले अधिकतर छात्र आईआईटी-जेईई परीक्षा की तैयारी करते हैं। देश में नाममात्र के आईआईटी कॉलेज हैं और हर छात्र इसी में दाखिला लेने का ख्वाब देखता है। अगर आप भी ऐसा ही सपना देख रहे हैं, तो इसके लिए आपको जी-तोड़ मेहनत करनी पड़ेगी। आईआईटी-जेईई की परीक्षा आईआईटी और एनआईटी जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में प्रवेश पाने का एक जरिया है।
यह परीक्षा दो चरणों में आयोजित की जाती हैः मेन और एडवांस्ड। इस साल जेईई मेन परीक्षा का आयोजन आगामी 22 से 30 जनवरी तक किया जाएगा। बीई/बीटेक कोर्स में प्रवेश के लिए परीक्षा के पेपर में शामिल होना होता है। परीक्षा में केवल आठ दिन ही बचे हैं, ऐसे में पढ़ी हुई चीजों पर मजबूत पकड़ बनाएं। इसके लिए आप कुछ तकनीकों का सहारा ले सकते हैं।
विज्ञापन
2 of 6
JEE Main Exam Tips
- फोटो : freepik
पेरेटो सिद्धांत
इसे 80/20 नियम भी कहते हैं। यह कहता है कि 80% परिणाम 20% कारणों से आते हैं। ऐसे में अपने 80 प्रतिशत प्रयास को उन 20 प्रतिशत टॉपिक्स पर केंद्रित करें, जिनसे परीक्षा में प्रश्न पूछे जाने की संभावनाएं सबसे ज्यादा हैं।
कॉन्सेप्ट-लिकिंग तकनीक
अंतिम दिनों में, तथ्यों को रटने के बजाय, विभिन्न विषयों में अवधारणाओं को आपस में जोड़कर पढ़ने और समझने की कोशिश करें। भौतिकी में कार्य-ऊर्जा प्रमेय की अवधारणा को रसायन विज्ञान में संभावित ऊर्जा (बॉन्ड एनर्जी) की अवधारणा से जोड़ें। इसी तरह, गणित में व्युत्पन्नों के अनुप्रयोग को भौतिकी में परिवर्तन की दर की अवधारणाओं (वेग व त्वरण आदि) से जोड़कर पढ़ें। इससे आपको समझ ती मजबूत होगी ही, जटिल समस्याओं को हल करने में भी मदद मिलेगी।
विज्ञापन
3 of 6
JEE Mains 2025
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
मेमोरी पैलेस तकनीक
मेमोरी पैलेस तकनीक इस परीक्षा की तैयारी के लिए बेहद उपयोगी है। यह भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित के फॉर्मूलों, तथ्यों और समीकरणों आदि को याद रखने में कारगर है। इसमें आप मुख्य अवधारणाओं, सूत्रों और तथ्यों का आपके घर, पसंदीदा किसी स्थान या वस्तु से जोड़कर याद रख सकते हैं। इससे संबंधित तथ्यों को रिकॉल करने में आसानी होती है।
4 of 6
JEE Main Exam Tips
- फोटो : freepik
टीच-इट विधि
अवधारणाओं को बोल-बोल कर मित्र, परिवार के सदस्य या आईने के सामने खड़े होकर खुद को ही समझाएं। इससे कॉन्सेप्ट ती स्पष्ट होंगे ही, साथ ही आप कमजोर क्षेत्रों की पहचान भी कर पाएंगे। इसके अलावा, भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित के सभी महत्वपूर्ण सूत्रों के लिए 'फॉर्मूला शीट' बनाएं। इसे अध्ययन कक्ष में लगाएं और रोजाना पड़ें।
विज्ञापन
5 of 6
JEE Main Exam Tips
- फोटो : freepik
ब्लर्टिंग तकनीक
ब्लटिंग तकनीक में किसी विषय का अध्ययन करने के बाद, अपने नोट्स बंद कर दें और उसके बारे में जो कुछ भी आपको याद है उसे लिख लें। फिर, छूटे तथ्यों की पहचान करने के लिए वास्तविक नोट्स से इसकी तुलना करें।
भौतिकी में यांत्रिकी, इलेक्ट्रोस्टैटिक्स, रसायन विज्ञान में मोल कॉन्सेप्ट, उप-सहसंयोजन यौगिक और गणित में कैलकुलस, बीजगणित और निर्देशांक ज्यामिति जैसे उच्च- वेटेज वाले टॉपिक्स पर ज्यादा ध्यान केंद्रित करें।