सीआईएससीई 2019 से असफल उम्मीदवारों को उसी वर्ष परीक्षा पास करने के लिए दूसरा मौका भी देगा। सीआईएससीई सचिव गेरी अराथून ने बताया कि चौथे विषय में असफल होने वाले आईएससी परीक्षार्थियों व पांचवें विषय में असफल होने वाले आईसीएसई परीक्षार्थियों के लिए परिणाम आने के बाद पूरक परीक्षाएं उसी साल कराई जाएंगी।