फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ESB MP Admit Card: एमपी पोस्ट-बेसिक और एमएससी नर्सिंग चयन परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी, यहां से करें डाउनलोड

Thu, 26 Jun 2025 10:43 AM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

ESB MP Admit Card 2025: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने पोस्ट-बेसिक बीएससी नर्सिंग और एमएससी नर्सिंग चयन परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार नीचे दी वेबसाइट पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
 
विज्ञापन
Admit Card (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ESB MP Admit Card 2025 OUT: कर्मचारी चयन बोर्ड, मध्य प्रदेश (ESB MP) ने पोस्ट-बेसिक बी.एससी. नर्सिंग (PBBSc Nursing) और मास्टर ऑफ साइंस नर्सिंग (MSc Nursing) चयन परीक्षा 2025 के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं, जो अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, वे अब अपना एडमिट कार्ड ESB की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड एक अनिवार्य दस्तावेज है, जिसे परीक्षा केंद्र पर ले जाना आवश्यक है। 

विज्ञापन


अभ्यर्थियों को अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए कुछ आवश्यक जानकारियां दर्ज करनी होंगी। इनमें उनकी आवेदन संख्या, जन्म तिथि, माता के नाम के प्रथम दो अक्षर, तथा आधार संख्या के अंतिम चार अंक शामिल हैं।

परीक्षा की तिथि और समय 

कर्मचारी चयन बोर्ड, मध्य प्रदेश द्वारा पोस्ट-बेसिक बीएससी नर्सिंग (PBBSc Nursing) और मास्टर ऑफ साइंस नर्सिंग (MSc Nursing) चयन परीक्षा 2025 का आयोजन 1 जुलाई 2025 को किया जाएगा। यह परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी। पहली पाली सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक होगी, जिसके लिए उम्मीदवारों को सुबह 8:30 बजे से 9:30 बजे के बीच परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करना अनिवार्य है। 

दूसरी पाली दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक आयोजित की जाएगी, जिसमें शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को दोपहर 1:00 बजे से 2:00 बजे के बीच रिपोर्ट करना होगा। उम्मीदवार ध्यान रखें कि रिपोर्टिंग समय के बाद उन्हें परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी, इसलिए समय का विशेष ध्यान रखें और सभी आवश्यक दस्तावेज साथ लेकर ही परीक्षा केंद्र पहुंचें।

परीक्षा के लिए जरूरी निर्देश

आवश्यक दस्तावेज:
उम्मीदवारों को अपने साथ एडमिट कार्ड और मूल फोटो पहचान पत्र लाना अनिवार्य है। मान्य पहचान पत्रों में शामिल हैं:
  • पैन कार्ड
  • ड्राइविंग लाइसेंस
  • वोटर आईडी
  • पासपोर्ट
  • आधार कार्ड (केवल UIDAI द्वारा सत्यापित ई-आधार ही मान्य होगा)

फोटोकॉपी अनिवार्यता:
मूल पहचान पत्र के साथ-साथ, आधार कार्ड / ई-आधार / आधार नंबर या VID की फोटोकॉपी भी लाना आवश्यक है।

बायोमेट्रिक सत्यापन:
परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पूर्व सभी उम्मीदवारों को बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन (उंगली की छाप आदि) से गुजरना होगा।

प्रतिबंधित वस्तुएं:
  • मोबाइल फोन
  • डिजिटल घड़ी
  • कैलकुलेटर
  • लॉग टेबल
  • धूप का चश्मा
  • अन्य किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण
विज्ञापन

ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र

  • सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट (esb.mp.gov.in) पर जाएं।
  • अब प्रवेश पत्र (Admit Card)" सेक्शन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद, परीक्षा नाम वाले टैब में जाएं और
  • 'पोस्ट-बेसिक बीएससी नर्सिंग (PBBSc) और एमएससी नर्सिंग चयन परीक्षा - 2025' लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां मांगी गई जानकारी जैसे एप्लिकेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ आदि दर्ज करें और लॉग इन करें।
  • अब अपना एडमिट कार्ड स्क्रीन पर देखें और उसे डाउनलोड कर लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें