फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कॉलरशिप: यूरोप से करें मास्टर डिग्री, 37 नए प्रोग्राम में प्रवेश का मौका, 1.5 लाख+ तक की मदद

Thu, 08 Oct 2026 11:02 AM IST
शिवम तिवारी जितेंद्र सिंह, कैरियर एक्सपर्ट

सार

Erasmus Mundus Joint Masters Scholarship: इरास्मस मुंड्स जॉइंट मास्टर्स स्कॉलरशिप के तहत यूरोप के 37 नए मास्टर प्रोग्राम में प्रवेश का मौका है। चयनित छात्रों को 24 महीने तक हर माह 1,400 यूरो तक की आर्थिक सहायता मिल सकती है।
 
विज्ञापन
Erasmus Mundus Joint Masters Scholarship - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूरोप में मास्टर डिग्री करने की इच्छा रखने वाले विद्यार्थियों के लिए इरास्मस मुंड्स जॉइंट मास्टर्स स्कॉलरशिप एक अच्छा अवसर है। इसके जरिये विद्यार्थियों को अलग-अलग यूरोपीय यूनिवर्सिटीज में पढ़ाई करने के साथ अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक अनुभव हासिल करने का मौका मिलेगा। यह स्कॉलरशिप यूरोपीय संघ के इरास्मस प्लस कार्यक्रम के तहत दी जाती है। 2027 सितंबर इंटेक के लिए 37 नए मास्टर प्रोग्राम चुने गए हैं, जिनमें विद्यार्थी अपनी रुचि के अनुसार आवेदन कर सकते हैं।

अलग-अलग देशों में पढ़ाई का मौका

यह एक अंतरराष्ट्रीय संयुक्त मास्टर्स कार्यक्रम है, जिसे अलग-अलग देश के कम से कम तीन उच्च शिक्षण संस्थान मिलकर संचालित करते हैं। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को कम से कम दो अलग-अलग देशों में अध्ययन करना होता है। पाठ्यक्रम पूरा करने पर विद्यार्थियों को संयुक्त डिग्री या एक से अधिक डिग्री मिल सकती हैं। आमतौर पर इन मास्टर्स प्रोग्राम की अवधि एक से दो वर्ष के लिए होगी।  

 कौन-कौन से हैं कोर्स

2027 के नए मास्टर्स कार्यक्रमों में मेडिकल इमेज एनालिसिस, सेमीकंडक्टर चिप्स यूरोपियन एंड इनोवेशन, केमिकल नैनो इंजीनियरिंग, यूरोपियन मास्टर इन एनिमेशन, लॉ, डेटा एंड आर्टिफिशिययल इंटेलिजेंस और वॉटर वल्नरेबिलिटी इंजीनियरिंग जैसे विषय शामिल हैं। इसके अलावा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर सिक्योरिटी, डेटा एंड क्लाउड कंप्यूटिंग, बायोमेडिकल साइंसेज, रिन्यूएबल एनर्जी, सस्टेनेबिलिटी, पब्लिक हेल्थ, मरीन साइंस और स्मार्ट सिटी डिजाइन जैसे क्षेत्रों में भी विद्यार्थी मास्टर प्रोग्राम कर सकते हैं।  

 दो साल तक आर्थिक सहायता

चयनित विद्यार्थियों को यूरोपीय संघ द्वारा वित्तपोषित पूरी स्कॉलरशिप मिल सकती है। इसके तहत फीस, यात्रा, वीजा और रहने के खर्च के लिए भी आर्थिक मदद मिलती है। स्कॉलरशिप के तहत अधिकतम 24 महीने तक हर महीने 1,400 यूरो की राशि मिल सकती है।   

कौन कर सकता है आवेदन

मान्यता प्राप्त बैचलर डिग्री पूरी कर चुके या बैचलर डिग्री के अंतिम वर्ष में पढ़ रहे विद्यार्थी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। ध्यान रखें कि अलग-अलग मास्टर्स कार्यक्रमों में शैक्षणिक योग्यता, भाषा दक्षता और अन्य पात्रता शर्तें अलग हो सकती हैं, इसलिए आवेदन से पहले संबंधित कार्यक्रम की पात्रता जरूर जांच लें।   

आवेदन कब और कैसे करें

  • अधिकांश मास्टर्स कार्यक्रमों के लिए अक्टूबर से जनवरी के बीच आवेदन किए जा सकेंगे। 
  • आप अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट erasmus-plus.ec.europa.eu भी देख सकते हैं।
  •  2027 सितंबर इंटेक में आवेदन करने के इच्छुक विद्यार्थी अभी से तैयारी शुरू कर दें। 
  • इसके लिए सही मास्टर्स प्रोग्राम चुनने के साथ शैक्षणिक दस्तावेज, सीवी, एसओपी और एलओआर तैयार रखें।
  •  साथ ही, जरूरत के अनुसार भाषा परीक्षा की तैयारी भी पहले से कर लें।  
  •  इरास्मस मुंड्स जॉइंट मास्टर्स कैटलॉग में अपनी रुचि का कार्यक्रम देखें और उसकी पात्रता जांचें।  
  •  चुने गए मास्टर प्रोग्राम की वेबसाइट पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी करें। 
  •   शैक्षणिक प्रमाण पत्र, सीवी, एसओपी और एलओआर पहले से तैयार कर लें।   
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें