फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSSSC Lekhpal Recruitment 2021: क्या राजस्व लेखपाल भर्ती की मुख्य परीक्षा के मूल्यांकन में लागू होगा इक्यूपर्सेंटाइल मैथेड, जानिए क्या होंगे इसके फायदे

Sat, 25 Dec 2021 07:51 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
विज्ञापन
यूपीएसएसएससी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में राजस्व लेखपाल के 7,882 पदों पर भर्ती के लिए जल्द ही नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। इन पदों पर आयोग द्वारा वर्ष 2021 में पहली बार कराई गई प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (PET) में उत्तीर्ण होने वाले कैंडिडेट्स को ही आवेदन करने का मौका दिया जाएगा। हालांकि पीईटी में कितने पर्सेंटाइल अंक हासिल करने वाले उम्मीदवारों को राजस्व लेखपाल भर्ती की मुख्य परीक्षा में आवेदन करने के पात्र माना जाएगा। यह अभी तक तय नहीं किया जा सका है और न ही इस बात को लेकर आयोग के जरिए कोई स्पष्ट जानकारी साझा की गई है। लेकिन यूपी सबऑर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन कमीशन ने इस भर्ती की लिखित परीक्षा का परीक्षा पैटर्न और सिलेबस जारी जरुर कर दिया है। ताकि लेखपाल बनने के इच्छुक अभ्यर्थी इस भर्ती के एग्जाम की तैयारी शुरू कर सकें। राजस्व लेखपाल भर्ती की परीक्षा की मजबूत तैयारी करने के लिए कैंडिडेट्स सफलता डॉट कॉम के जरिए डिजाइन की गई FREE UP लेखपाल ग्रामीण विकास E-Book - Download Now की मदद भी ले सकते हैं। इस फ्री ई-बुक के लिए उम्मीदवारों को केवल दिए गए लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके अलावा लेखपाल भर्ती के ऑफिशियल नोटिफिकेशन व आवेदन प्रक्रिया शुरू किए जाने से जुड़ी किसी भी तरह की आधिकारिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी यूपीएसएसएससी की वेबसाइट पर विज़िट करते रहें। 

क्या मुख्य परीक्षा के मूल्यांकन में लागू होगा इक्यूपर्सेंटाइल मैथेड

कई बार प्रतियोगी परीक्षाएं विभिन्न चरणों के भिन्न-भिन्न पालियों में सम्पन्न कराई जाती हैं जिसके लिए कई अलग-अलग प्रश्नपत्र तैयार किए जाते हैं। इन  प्रश्नपत्रों  में  कुछ आसान और कई कठिन सवाल शामिल होते हैं। ऐसे में भर्ती बोर्ड सभी उम्मीदवारों का समान  रूप  से मूल्यांकन  करने  के लिए प्रसामान्यीकरण प्रक्रिया अपनाई जाती है। इस प्रॉसेस को लागू करने के बाद एग्जाम में बैठने वाले छात्रों को वास्तविक अंकों के साथ-साथ पर्सेंटाइल अंक भी हासिल होते हैं, जो सबसे अधिक महत्वपूर्ण होती है। यह पर्सेंटाइल अभ्यर्थी द्वारा प्राप्त अंकों के आधार पर तय होता है लेकिन इक्यूपर्सेंटाइल पद्धति के प्रयोग में उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त किए गए अंक महत्वपूर्ण नहीं होते हैं, बल्कि उनकी रैंक महत्वपूर्ण होती है। इन दिनों आयोजित की जा रही प्रतियोगी परीक्षाओं का परीक्षा परिणाम तैयार करने में नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया व इक्यूपर्सेंटाइल पद्धति अपनाई जा रही है। ऐसे में अनुमान है कि राजस्व लेखपाल भर्ती की मुख्य परीक्षा के मूल्यांकन में भी इस मैथेड को लागू किया जा सकता है। हालांकि इस बात की स्पष्ट जानकारी के लिए उम्मीदवारों को भर्ती के ऑफिशियल नोटिफिकेशन का इंतजार करना होगा। 

कैसे करें लेखपाल परीक्षा की पक्की तैयारी :

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस वक्त रेलवे की विभिन्न परीक्षाओं के साथ ही SSC, यूपी लेखपाल व अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की तुरंत कोर्स में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें। आप सफलता ऐप डाउनलोड कर भी सफलता से जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक-टेस्ट, ई-बुक्स, करेंट अफेयर्स का भी लाभ उठा सकते हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें