फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

EPFO Stenographer Exam 2023: ईपीएफओ स्टेनोग्राफर परीक्षा की अग्रिम शहर सूचना पर्ची जारी, ऐसे करें चेक

Sun, 23 Jul 2023 03:46 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

EPFO Stenographer Exam 2023: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) में स्टेनोग्राफर के पद के लिए स्टेज- I भर्ती परीक्षा के लिए अग्रिम शहर सूचना पर्ची जारी कर दी है।
विज्ञापन
EPFO Stenographer Exam 2023 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

EPFO Stenographer Exam 2023: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) में स्टेनोग्राफर के पद के लिए स्टेज- I भर्ती परीक्षा के लिए अग्रिम शहर सूचना पर्ची जारी कर दी है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट recruitment.nta.nic.in पर जाकर  ईपीएफओ स्टेनोग्राफर परीक्षा सिटी स्लिप की जांच और डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

ईपीएफओ स्टेनोग्राफर परीक्षा 01 अगस्त को दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 8:30 बजे से 10:40 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 12:30 बजे से 2:40 बजे तक होगी। एनटीए ने कहा कि उम्मीदवारों को यह सूचित करने के लिए परीक्षा शहर पर्ची जारी की गई है कि उनके परीक्षा केंद्र कहां स्थित होंगे और इस दस्तावेज को प्रवेश पत्र के रूप में नहीं माना जा सकता है। प्रवेश पत्र, जो परीक्षा के दिन आवश्यक होंगे, बाद में जारी किए जाएंगे।

EPFO Stenographer Exam 2023 ऐसे करें चेक

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट - recruitment.nta.nic.in पर जाएं।

  • होमपेज पर "कर्मचारी भविष्य निधि संगठन की भर्ती परीक्षाएँ" लिंक पर क्लिक करें। 

  • "स्टेनोग्राफर (ग्रुप सी) न्यू के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप" पर क्लिक करें।

  • अब अपना आवेदन नंबर, जन्मतिथि और सुरक्षा पिन दर्ज करें।

  • अब सबमिट करें और आपकी ईपीएफओ स्टेनोग्राफर परीक्षा सिटी स्लिप 2023 स्क्रीन पर दिखाई देगी।

  • भविष्य के संदर्भ के लिए इसे डाउनलोड करें और सेव करें।

विज्ञापन

बता दें कि ईपीएफओ भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 2859 पदों को भरना है, जिनमें से 185 रिक्तियां स्टेनोग्राफर (ग्रुप सी) के पद के लिए और 2674 सामाजिक सुरक्षा सहायक पद के लिए हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें