फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board Exam 2026: बोर्ड ने नकल रोकने के लिए उठाए कई कदम, UPMSP ने छात्रों-अभिभावकों को भी बनाया जिम्मेदार

Sat, 14 Feb 2026 12:07 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

UPMSP: ऑनलाइन लाइव सेशन के दौरान विशेषज्ञों ने छात्रों को कई जरूरी बातें बताईं और परीक्षा को नकल-मुक्त बनाने के लिए विशेष सावधानियां बरतने की सलाह दी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि परीक्षा में ईमानदारी बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
UPMSP - फोटो : https://www.youtube.com/live/p4Gk7fdS5xY
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Board Exam 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने 14 फरवरी 2026 को कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए यूट्यूब पर एक विशेष लाइव सत्र आयोजित किया। इस सत्र का उद्देश्य छात्रों को बोर्ड परीक्षा से पहले तनाव कम करने, आत्मविश्वास बढ़ाने और प्रभावी तैयारी के तरीके समझाने का था। अधिकारियों ने परीक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण टिप्स और स्मार्ट तैयारी की रणनीतियां छात्रों के साथ साझा कीं।

विज्ञापन


लाइव सत्र में बोर्ड ने नकल-मुक्त परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए उठाए गए कदमों, डिजिटल मॉनिटरिंग और केंद्र निर्धारण की नई व्यवस्था के बारे में भी जानकारी दी। साथ ही, अधिकारियों ने छात्रों और अभिभावकों को इस प्रक्रिया में जिम्मेदार बनने और परीक्षा को पूरी तरह पारदर्शी और ईमानदार बनाने की भूमिका समझाई।

विज्ञापन

कक्षा 9वीं और 11वीं में रजिस्ट्रेशन अनिवार्य

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने परीक्षा को ईमानदार और नकल-मुक्त बनाने के लिए कई अहम कदम उठाए हैं। बोर्ड ने कक्षा 9वीं और 11वीं में शुरू किए गए रजिस्ट्रेशन को आधार बनाया है, जिसके आधार पर ही छात्र कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा दे पाएंगे। इसके अलावा, छात्रों के लिए मॉडल पेपर तैयार किए गए हैं, ताकि उन्हें परीक्षा पैटर्न और जरूरी टॉपिक्स समझने में मदद मिले।

परीक्षा केंद्र और डिजिटल मॉनिटरिंग

परीक्षा केंद्रों के निर्धारण की समस्या को सॉफ्टवेयर के माध्यम से ऑनलाइन हल किया गया है। पहले 12-13 हजार केंद्र होते थे, अब इसे 7-8 हजार केंद्रों में समायोजित किया गया है। साथ ही, परीक्षा केंद्रों पर CCTV निगरानी और कमांड व कंट्रोल रूम की व्यवस्था की गई है, जिससे परीक्षा ईमानदारी से संपन्न हो और नकल की संभावना कम हो।

हेल्पलाइन नंबर की शुरूआत

बोर्ड ने छात्रों और अभिभावकों के लिए 18001805310 और 18001805312 हेल्पलाइन नंबर भी शुरू किए हैं। यहाँ वे परीक्षा या प्रशासनिक किसी भी समस्या के लिए संपर्क कर सकते हैं। यह कदम छात्रों और अभिभावकों को परीक्षा प्रक्रिया के प्रति जागरूक और जिम्मेदार बनाने में मदद करता है।

स्किल डेवलपमेंट और जिम्मेदारी

UPMSP ने व्यावसायिक शिक्षा में बदलाव किए हैं और कक्षा 9 से ही छात्रों को किसी न किसी कौशल (skill) को विकसित करने के अवसर दिए जा रहे हैं, ताकि वे भविष्य में रोजगार के लिए सक्षम बन सकें। इसके साथ ही, बोर्ड ने स्पष्ट किया कि परीक्षा को नकल-मुक्त बनाना सिर्फ बोर्ड का काम नहीं है, बल्कि शिक्षक, अभिभावक और छात्रों की साझा जिम्मेदारी है। छात्रों को इसे समझकर ईमानदारी से परीक्षा देना जरूरी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें