फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबर: अटेंडेंस कम है तो भी परीक्षा दे सकेंगे इंजीनियरिंग के ऐसे छात्र

Wed, 09 Oct 2019 02:49 PM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
AICTE
विज्ञापन

स्टूडेंट्स के मन में अब तक एक डर था कि यदि उनकी अटेंडेंस कम आई तो वे परीक्षा नहीं दे पाएंगे। या फिर फाइन फीस का भुगतान करने के बाद ही ऐसे छात्र परीक्षा में बैठ पाएंगे। पर अब परेशान होने की जरूरत नहीं है। AICTE यानी ऑल इंडिया काउंसिल ऑफ टेक्निकल एजुकेशन इंजिनियरिंग कॉलेजों और टेक्निकल इंस्टीट्यूट्स को निर्देश दिए हैं। निर्देश में कहा है कि अटेंडेंस कम होने के बाद भी वे एंटरप्रेन्योर स्टूडेंट्स को परीक्षा में बैठने दें।

विज्ञापन


यानी जिन एंटरप्रेन्योर स्टूडेंट्स की अटेंडेंस कम है वे अब परीक्षा दे पाएंगे। सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि यदि एंटरप्रेन्योर स्टूडेंट्स सेमेस्टर के बीच में कोई स्टार्ट अप या कोई दूसरा काम करना चाहता है वे आसानी से कर सकता है। ऑल इंडिया काउंसिल ऑफ टेक्निकल एजुकेशन ने छात्रों को ऐसा करने की भी अनुमति दे दी है।

बता दें कि ये निर्णय एचआरडी मिनिस्ट्री के टेक्निकल एजुकेशन रेग्युलेटर ने लिया है। इसके पीछे कारण है कि भारी मात्रा में स्टूडेंट्स रिसर्च और इनोवेशन के लिए प्रोत्साहित हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें : कश्मीर मुद्दे पर चीन ने क्यों बदले बोल, अब जो कहा वो पाकिस्तान के पक्ष में नहीं

शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें