फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Engineer's Day 2020: जानिए क्यों 15 सितंबर को मनाया जाता है इंजीनियर्स दिवस?

Tue, 15 Sep 2020 12:08 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
इंजीनियर (प्रतिकात्मक तस्वीर)
विज्ञापन

Engineer's Day: आज इंजीनियर्स डे है। दरअसल, हर साल 15 सितंबर को 'इंजीनियर्स डे' मनाया जाता है। जिसे अभियंता दिवस भी कहते हैं। इस दिवस को खास तौर पर देश के इंजीनियरों के प्रति सम्मान और उनके कार्य की सराहना के लिए  मनाया जाता है। कोई भी निर्माण इंजीनियरों के बिना संभव नहीं है। इंजीनियर्स डे, भारत के महान इंजीनियर व राजनेता डॉ मोक्षगुंडम विश्वेश्वरय्या के जन्मदिन के दिन मनाया जाता है।

विज्ञापन


कौन थे मोक्षगुंडम विश्वेश्वरय्या?
एम विश्वेश्वरैया एक महान सिविल इंजीनियर व राजनेता थे। जिनका जन्म मैसूर के कोलार जिले के चिक्काबल्लापुर तालुक में 15 सितंबर, 1861 को हुआ था। उन्हें साल 1955 में भारत रत्न की उपाधि से नवाजा गया था।

इसे भी पढ़ें-UPSC NDA 2019: यूपीएससी ने जारी किया एनडीए (II) 2019 का रिजल्ट, ऐसे चेक करें
विज्ञापन
विज्ञापन



डॉ विश्वेश्वरैया की शुरुआती पढ़ाई चिकबल्लापुर से हुई। बेंगलूरू से उन्होंने 1881 में बीए डिग्री प्राप्त की और इसके बाद पुणे से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की। वह साल 1912 से 1918 तक मैसूर के 19वें दीवान रहे। कहा जाता है कि अंग्रेज भी उनकी इंजीनियरिंग का लोहा मानते थे। उनके कार्यों की बदौलत ही उनको मॉर्डन मैसूर का पिता भी कहा जाता है। पुणे के साइंस कॉलेज से इंजीनियरिंग में स्नातक करने के बाद उन्हें सहायक इंजीनियर पद पर सरकारी नौकरी मिल गई थी।  भारत के इस महान इंजीनियर ने साल 1962 में अंतिम सांस ली।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें