दाखिले के लिए आवश्यक दस्तावेज
बच्चे के स्कूल में दाखिले के लिए कुछ जरूरी दस्तावेजों की आवश्यकता होती है। अभिभावकों को सुनिश्चित करना चाहिए कि वे सभी दस्तावेज तैयार रखें, ताकि प्रवेश प्रक्रिया में कोई परेशानी न हो। नीचे दिए गए दस्तावेज अनिवार्य हैं:
- जन्म प्रमाण पत्र- दिल्ली नगर निगम (MCD) या किसी अन्य स्थानीय निकाय द्वारा जारी किया गया जन्म प्रमाण पत्र, या फिर आंगनवाड़ी रिकॉर्ड।
- फोटो- बच्चे का एक पासपोर्ट साइज का फोटो।
- यदि लागू हो तो अभ्यर्थी को जाति प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा।
- दाखिले के छह महीने के अंदर बच्चे का टीकाकरण प्रमाण पत्र जमा करना अनिवार्य होगा
- निवास प्रमाण के रूप में निम्न में से कोई एक दस्तावेज मान्य होगा:
- राशन कार्ड
- अभिभावक का वोटर आईडी कार्ड
- बिजली बिल, पानी बिल या फोन बिल
- अभिभावक या बच्चे के नाम पर बैंक पासबुक
- बच्चे या अभिभावक में से किसी का आधार कार्ड