फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा मंत्री निशंक इस दिन देंगे नई शिक्षा नीति पर छात्रों व अभिभावकों के सवालों का जवाब

Sat, 22 Aug 2020 03:27 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
रमेश पोखरियाल 'निशंक' - फोटो : social media
विज्ञापन

केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक एक सितंबर को नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों के सवालों का जवाब देंगे। शिक्षा मंत्री ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है कि 1 सितंबर को मैं नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP 2020) से जुड़े सभी सवालों का जवाब दूंगा। सवालों का जवाब अपने ट्वीट पेज पर दूंगा।

विज्ञापन


दरअसल, शिक्षा मंत्री ने एक सितंबर का दिन नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति से जुड़े सभी सवालों के जवाब के लिए निर्धारित किया है। इससे पहले ही उन्होंने इस कार्यक्रम की जानकारी ट्विटर पर दी थी, लेकिन उस वक्त दिन का निर्धारण नहीं किया गया था। लेकिन शनिवार को ट्वीट के जरिए शिक्षा मंत्री ने नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति से जुड़े सवालों के लिए निर्धारित दिन की जानकारी दी।
 
शिक्षा मंत्री अपने ट्विटर पेज पर नई शिक्षा नीति से जुड़े सवालों का जवाब देंगे। छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों को नई शिक्षा नीति से जुड़े सवालों को हैश टैग #NEPTransformingIndia के जरिए पूछना होगा। आप इस हैश टैग के साथ शिक्षा मंत्री से अपने सवालों का जवाब पूछ सकते हैं। गौरतलब है कि पिछले महीने केंद्र सरकार ने नई शिक्षा नीति को मंजूरी दे दी है। करीब 34 साल बाद नई शिक्षा नीति के जरिए स्कूली शिक्षा से लेकर उच्च शिक्षा तक में कई बड़े औक अहम बदलाव किए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें