महाराष्ट्र में बढ़ते कोरोना के मामले को देखते हुए राज्य के शिक्षा विभाग ने बड़ा फैसला लिया है। इसके तहत महाराष्ट्र बोर्ड के 9वीं और 11वीं कक्षा के छात्र और छात्रा बिना किसी परीक्षा के अगली कक्षा में प्रमोट किए जाएंगे। महाराष्ट्र की शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने इसकी जानकारी दी है।