शिक्षा जगत और खेल की दुनिया के दिग्गज एक साथ
आयोजन में केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री जितिन प्रसाद मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। इसके अलावा, दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद, यूपी के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, यूपी के बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह, संजय कुमार (सचिव, स्कूल एजुकेशन एवं साक्षरता मंत्रालय, भारत सरकार), उच्च शिक्षा सचिव और यूजीसी चेयरमैन विनीत जोशी, और पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग समेत 50 से अधिक वक्ता इस कार्यक्रम में भाग लेंगे।
कॉन्क्लेव में होने वाली पैनल चर्चाएं
कुल 5 पैनल चर्चाएं आयोजित की जाएंगी और विषय होंगे:
- डिजिटल गैप
- एडटेक मॉडल्स
- एआई और शिक्षा
- टीचर्स 2.0
- भविष्य की शिक्षा प्रणाली
- कौशल विकास
- एआई और रोजगार
- वेब-3
- नई शिक्षा नीति (NEP)
इन चर्चाओं में देश के प्रमुख विश्वविद्यालयों के कुलपति, राष्ट्रीय स्तर के शैक्षणिक नेता, स्कूल शिक्षा विशेषज्ञ, एडटेक उद्योग के प्रतिनिधि और नीति निर्माता तथा शैक्षणिक नियामक शामिल होंगे।
Education Technology Expo: शिक्षा में नवाचार की झलक
कार्यक्रम के दौरान आयोजित Education Technology Expo में देश की प्रमुख एडटेक कंपनियां अपने नवीनतम शिक्षा उत्पाद, लर्निंग सॉल्यूशन्स, AI टूल्स और आधुनिक तकनीक का प्रदर्शन करेंगी। यह एक्सपो शिक्षण संस्थानों को भविष्य की शिक्षा तकनीक से अवगत कराएगा और शिक्षा में नवाचार के अवसर प्रस्तुत करेगा।
School Excellence Awards: आखिर में मिलेगा स्कूल एक्सीजेंस एडिटर्स च्वाइस अवार्ड
कार्यक्रम के समापन सत्र में School Excellence Awards दिए जाएंगे। ये पुरस्कार उन स्कूलों, प्राचार्यों और शिक्षकों को सम्मानित करेंगे जिन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान दिया है। सम्मान केंद्रीय राज्य मंत्री श्री जितिन प्रसाद द्वारा प्रदान किया जाएगा।
अधिक जानकारी के लिए
www.educationforbharat.com पर विजिट कर सकते हैं।