फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली के आठ सरकारी स्कूलों की बदलेगी सूरत: लगेंगे लिफ्ट-एसी और स्मार्ट लैब, किस स्कूल को कितना मिलेगा बजट?

Sun, 08 Nov 2026 09:13 AM IST
शिवम तिवारी मोहित शुक्ला

सार

पूर्वी दिल्ली के आठ सरकारी स्कूलों को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग 22.50 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से इन स्कूलों में लिफ्ट, एसी, आधुनिक लैब, मॉड्यूलर फर्नीचर, अग्निशमन सिस्टम और सोलर पैनल लगाएगा। विद्यार्थियों के लिए एक्रेलिक सिंथेटिक खेल कोर्ट भी बनाए जाएंगे। जानें, किन स्कूलों में कितना पैसा खर्च होगा और क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी।
 
विज्ञापन
East Delhi Government Schools - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्वी दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के आठ सरकारी स्कूलों की तस्वीर बदलने की तैयारी है। इन स्कूलों में विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक माहौल देने के साथ आधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इसके लिए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने 22.50 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विकास और मरम्मत कार्य कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।  परियोजना के तहत स्कूलों में लिफ्ट, वातानुकूलित व्यवस्था, आधुनिक लैब, स्मार्ट फर्नीचर, अग्निशमन प्रणाली और रूफटॉप सोलर पैनल जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी। खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए आधुनिक सिंथेटिक कोर्ट भी  बनाए जाएंगे।
विज्ञापन


इस परियोजना में पूर्वी दिल्ली के आठ सरकारी स्कूलों को शामिल किया गया है। इनमें आईपी एक्सटेंशन, गांधी नगर और सूरजमल विहार के सीएम श्री स्कूलों के अलावा शकूरपुर, चिल्ला गांव, खिचड़ीपुर, राजगढ़ कॉलोनी और विवेक विहार के स्कूल शामिल हैं।  परियोजना के लिए निर्धारित बजट में करीब 13 करोड़ रुपये सिविल कार्यों और 9.50 करोड़ रुपये इलेक्ट्रिकल व अन्य आधुनिक सुविधाओं पर खर्च किए जाएंगे।

एक्रेलिक सिंथेटिक कोर्ट विकसित होंगे : परियोजना में पढ़ाई के साथ खेल गतिविधियों के लिए भी जगह बनाई गई है। इसके तहत स्कूल परिसरों में एक्रेलिक सिंथेटिक कोर्ट विकसित किए जाएंगे। 
विज्ञापन


इनमें अंतरराष्ट्रीय टेनिस महासंघ (आईटीएफ) के मानकों के अनुरूप कोर्ट तैयार करने की व्यवस्था शामिल है। इससे विद्यार्थियों को स्कूल परिसर में ही खेल अभ्यास के लिए बेहतर जगह मिल सकेगी।

मॉड्यूलर फर्नीचर लगाया जाएगा

स्कूलों में विद्यार्थियों और शिक्षकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कई तरह के बदलाव किए जाएंगे। बहुमंजिला इमारतों में आने-जाने के लिए लिफ्ट की व्यवस्था होगी। वहीं कक्षाओं और अन्य निर्धारित स्थानों पर वातानुकूलित व्यवस्था विकसित की जाएगी। विज्ञान और कंप्यूटर की पढ़ाई को बेहतर बनाने के लिए आधुनिक लैब तैयार की जाएंगी। विद्यार्थियों के बैठने के लिए मॉड्यूलर फर्नीचर लगाया जाएगा। आग से सुरक्षा के लिए ऑटोमैटिक फायर फाइटिंग सिस्टम और बिजली की खपत कम करने के लिए छतों पर सोलर पैनल लगाए जाएंगे।

इन आठ स्कूलों में होंगे विकास कार्य

आईपी एक्सटेंशन स्थित राजकीय प्रतिभा विकास विद्यालय (आरपीवीवी)/स्कूल ऑफ स्पेशलाइज्ड एक्सीलेंस (एसओएसई) में करीब 1.90 करोड़ रुपये, राजकीय सर्वोदय कन्या विद्यालय (आरएसकेवी) नंबर-2 शकूरपुर में 3.17 करोड़ रुपये, चिल्ला गांव मयूर विहार फेज-1 स्थित सरकारी सह-शिक्षा वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 2.37 करोड़ रुपये और खिचड़ीपुर स्थित एसओई/एसओएसई में करीब 2.65 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसी तरह गांधी नगर स्थित आरपीवीवी/एसओएसई में 2.81 करोड़ रुपये, सूरजमल विहार स्थित आरपीवीवी/एसओएसई में 3.98 करोड़ रुपये, राजगढ़ कॉलोनी स्थित एसबीवी में 3.17 करोड़ रुपये और विवेक विहार फेज-2 स्थित जीजीएसएसएस में करीब 2.42 करोड़ रुपये की लागत से काम कराया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें