फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन चार भाषाओं को सीखकर कमाएं हजारों रुपये

Sun, 07 Oct 2018 12:07 PM IST
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
जॉब्स
आज के समय में युवाओं के पास रोजगार के कई ऐसे विकल्प हैं जो वेतन और काम दोनों के नजरिये से उत्तम हैं। साथ ही इन क्षेत्रों में युवाओं के लिए बेशुमार मौके भी हैं। अगर बात करें भाषाओं के क्षेत्र में भविष्य बनाने की तो बता दें कि भाषाओं के ज्ञाताओं का भविष्य सुनहरा है। सिर्फ देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी अनेक अवसर हैं तो भाषाओं के क्षेत्र में भविष्य बनाने के लिए ये जानना जरुरी है कि वे कौन सी भाषाएं हैं जिनको सीखकर आप बेहतर भविष्य बना सकते हैं और अच्छा रुपया भी कमा सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
स्पेनिश 'विश्व में सबसे अधिक बोले जाने वाली भाषा':

स्पेनिश भाषा भारत में भी काफी लोकप्रिय है। इस भाषा को सीखने के बाद विश्व के कई देशों में आपको मनचाहे क्षेत्र में नौकरी मिल सकती है, जिसमें सर्वाधिक लोकप्रिय क्षेत्रों में ट्रांसलेशन, पत्रकारिता, अंतर्राष्ट्रीय बिजनेस आदि शामिल हैं। इस भाषा को महत्त्व देने का एक विशेष कारण फुटबॉल और फिल्में भी हैं।
 

 
विज्ञापन

3 of 6
education
अधिक वेतन पाने की रखते है चाह तो सीखे जापानी भाषा..

जापानी सीखना थोड़ा मुश्किल जरूर है लेकिन अगर इस भाषा में महारत हासिल हो जाये तो आप बहुत पैसे कमा सकते हैं। भाषा चूंकि कठिन है, इसलिए काम लोग इसे सीखते हैं साथ ही इसमें कम प्रतिस्पर्धा भी होती है। खास बात ये है की भारत-जापान के सुधरते संबंधों के कारण हमारे देश में जापानी कंपियों का कारोबार लगातार बढ़ रहा है जिसकी वजह से इस भाषा के महारथियों की लगातार मांग बढ़ रही है।

4 of 6
अंग्रेजी के बाद दुनिया में सबसे अधिक बोली जाती है फ्रेंच..

ऐसा माना जाता है की सीखने वालो के लिए आसान और अवसर के मामले में सबसे अधिक काम आती है फ्रेंच भाषा। फैशन, ट्रैवेलिंग, एरोनॉटिक्स, और शिक्षा ऐसे क्षेत्र से संबंधित बहुराष्ट्रीय कंपनियां फ्रेंच भाषा को अपनी कार्य भाषा के तौर पर इस्तेमाल करतीं हैं।
विज्ञापन

5 of 6
चाइनीज भाषा के महारथियों की बढ़ती मांग..

चीन का बाजार लगातार विश्व में अपनी साख जगह बनाता जा रहा है और बता दें की विश्व में करीब 1.5 अरब लोग ये भाषा बोलते हैं, लगातार बढ़ते चाइनीज मार्किट के कारण इस भाषा को जानने वालों की मांग बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कुछ जानकारी-
  • भारत में भी विदेशी भाषाओं से जुड़े कई अवसर हैं जिनमे आपको आकर्षक वेतन मिल सकता हैं..
  • प्रत्येक बड़ी कंपनियों ने दूसरी विदेशी भाषा जानने वालों को जरुरत होती है..चूंकि इन क्षेत्रों में अधिक वेतन मिलता है इसलिए योग्यता पर विशेष ध्यान दिया है..विदेशी भाषा जानने वाले प्रोफेसर, ट्रांसलेटर, एम्बेसी में काम करने वाले व्यक्तियों को 80 हजार से एक लाख तक का वेतन दिया जाता है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें