फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डूसू चुनाव 2025: सोशल मीडिया बना सियासी रण, Gen Z वोटरों पर टिकी नजर; डिजिटल प्रचार से साफ-सुथरा दिख रहा कैंपस

Mon, 15 Sep 2025 07:56 AM IST
शिवम गर्ग अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

DUSU Election 2025: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव 2025 में सोशल मीडिया भीड़ खींचने और वोटरों को लुभाने का सबसे बड़ा हथियार बन चुका है। खासकर Gen Z वोटरों को प्रभावित करने के लिए NSUI और ABVP दोनों ही संगठन डिजिटल प्रचार पर जोर दे रहे हैं।
विज्ञापन
DUSU Election 2025 - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

DU Student Union Election 2025: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव में प्रचार के लिए प्रिंटेड सामग्री पर रोक के चलते सोशल मीडिया सियासी रण बना हुआ है। डूसू चुनाव में जेन जी जेनरेशन पर पैठ बनाने के लिए उम्मीदवारों के समर्थन में अलग-अलग छात्र संगठन और उम्मीदवार क्रिएटिव तरीके से रील, शॉर्ट वीडियो, पॉडकास्ट, एनिमेटेड वीडियो, ग्राफिक पोस्ट, व्हाट्सअप और एआई टूल्स के जरिए प्रचार और एक-दूसरे पर निशाना साध रहे हैं। इस डिजिटल प्रचार के चलते कैंपस भी साफ-सुथरा नजर आ रहा है।

विज्ञापन


इसके लिए बाकायदा छात्र संगठन कार्यालयों में सोशल मीडिया वार-रूम बना है। उम्मीदवारों के समर्थन में सिंगर, क्रिकेटर और बॉलीवुड कलाकार और राजनेता भी सोशल मीडिया के जरिए प्रचार के लिए मैदान में उतरे हैं।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की ऑल इंडिया सोशल मीडिया इंचार्ज प्रेरणा भारद्वाज ने कहा, सोशल मीडिया पर प्रचार के लिए सुबह नौ बजे से लेकर शाम तक 11 लोगों की टीम जुटी रहती है। एबीवीपी के घोषणा पत्र और डूसू की पूर्व की उपलब्धियों को रील, पॉडकास्ट, एआई सहित दूसरे तौर-तरीकों से प्रसारित किया जा रहा है।

विज्ञापन

15-20 रील रोजाना की जा रही अपलोड

उम्मीदवारों के 15-20 रील सोशल मीडिया पर रोजाना डाले जा रहे हैं। इस पर अच्छा फीडबैक देखने को मिल रहा है। पॉडकास्ट के जरिए भी उम्मीदवारों की बातों को डीयू छात्रों तक पहुंचाया जा रहा है। छात्र संगठन के सोशल मीडिया अकाउंट के अलावा कई दूसरे पेज बनाकर भी प्रचार किया जा रहा है। आकर्षण पोस्टर और स्लोगन सोशल मीडिया पर डाले जा रहे हैं। जो उम्मीदवार जिस पृष्ठभूमि से आता है वह क्षेत्रीय भाषा में डीयू में पढ़ने वाले छात्रों के लिए रील बनाकर उन तक अपनी बात पहुंचा रहे हैं।

'हम बदलेंगे डीयू' थीम पर प्रचार

नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) के सोशल मीडिया चेयरमैन जीशान और राष्ट्रीय समन्वयक शांतनु ने कहा कि 10-15 लोगों का वार रूम बना रखा है। इसमें ग्राफिक डिजाइनर, वीडियो एडिटर और सोशल मीडिया मैनेजर मोर्चा संभाले हुए है। रोजाना 30-40 रील वीडियो अपलोड किए जा रहे हैं। हम बदलेंगे डीयू थीम के इर्द-गिर्द सोशल मीडिया पर डिजिटल प्रचार किया जा रहा है।

डूसू चुनाव 2025: एनएसयूआई बनाम एबीवीपी उम्मीदवारों के इंस्टाग्राम फॉलोअर्स

पद एनएसयूआई उम्मीदवार (फॉलोअर्स) एबीवीपी उम्मीदवार (फॉलोअर्स)
अध्यक्ष जोसलिन नंदिता चौधरी (1.22 लाख) आर्यन मान (41,700)
उपाध्यक्ष राहुल झांसला (33,800) गोविंद तंवर (24,700)
सचिव कबीर (10,800) कुणाल चौधरी (13,400)
संयुक्त सचिव लवकुश भड़ाना (12,600) दीपिका झा (32,100)
विज्ञापन

सिद्धू मूसेवाला के पिता भी समर्थन में उतरे

कॉलेज व्हाट्सअप ग्रुप बना रखे हैं। एनएसयूआई के ऑफिशियल पेज से लेकर, संगठन पदाधिकारी, एनएसयूआई से सहानुभूति रखने वाले लोगों के माध्यम से भी सोशल मीडिया पर प्रचार किया जा रहा है। इंस्ट्राग्राम पर कॉलेज यूनिट और उम्मीदवार के अकाउंट से भी रील पोस्ट की जा रही है। इसके अलावा सिद्धू मूसेवाला के पिता ने भी हाल में एनएसयूआई उम्मीदवारों के समर्थन में वोट की अपील की है।

क्रिकेटर और फिल्म अभिनेता भी कर रहे पोस्ट

उम्मीदवारों के समर्थन में दूसरे लोग भी प्रचार के लिए उतरे हुए हैं। हरियाणा के गायक मासूम शर्मा ने हाल में एबीवीपी के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार आर्यन मान के समर्थन वीडियो बनाया है। क्रिकेटर युजवेंद्र चहल, राहुल तेवतिया और अभिनेता वरुण सूद ने उम्मीदवारों के समर्थन में अपने इंस्ट्राग्राम पर स्टोरी लगाकर प्रचार किया।

लग्जरी गाड़ियों का चल रहा काफिला  

सोशल मीडिया के अलावा डूसू चुनाव में लग्जरी गाड़ियों का भी इस्तेमाल उम्मीदवार और उनके समर्थक कॉलेज और कैंपस में जाने के लिए कर रहे हैं। इसमें मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू, ऑडी, रोल्स-रॉयस, पोर्श, जगुआर, लैंड रोवर, वोल्वो, बेंटले, थार जैसी गाड़ियां प्रचार के काफिले में चल रही हैं। साथ ही बाउंसर का भी इस्तेमाल किया जा रहा है।  हालांकि कॉलेज में बाउंसर के प्रवेश पर रोक है। मगर, वह उम्मीदवारों के काफिले में साथ में चल रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें