फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DU UG CSAS: डीयू यूजी दाखिले के स्पॉट राउंड में 13400 सीटें खाली; आज आखिरी मौका, इतने बजे तक कर दें आवेदन

Mon, 24 Aug 2026 12:16 PM IST
Akash Kumar संवाद न्यूज एजेंसी

सार

DU UG CSAS Admission 2026: डीयू यूजी एडमिशन के स्पॉट राउंड 1 में लगभग 13,400 सीटें खाली हैं, जिनमें साइंस और लैंग्वेज कोर्स प्रमुख हैं। जिन छात्रों को एडमिशन नहीं मिला है, वे आज 24 अगस्त रात 11:59 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। अलॉटमेंट लिस्ट 25 अगस्त को आएगी।
 
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय, (DU) - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

DU UG CSAS Admission 2026: दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) में स्नातक दाखिले की प्रक्रिया अंतिम दौर में है। अभी भी करीब 13,400 सीटें खाली हैं। डीयू की ओर से 23 अगस्त को स्पॉट राउंड 1 के लिए जारी रिक्त सीटों की सूची के अनुसार बड़ी संख्या में भाषा और विज्ञान से जुड़े पाठ्यक्रमों में सीटें खाली हैं।

विज्ञापन


वहीं, बीकॉम जैसे लोकप्रिय पाठ्यक्रमों में दाखिले का दबाव अधिक रहने के कारण ज्यादातर सीटें भर चुकी हैं। हालांकि, कुछ कॉलेजों में बीकॉम की आरक्षित श्रेणी की सीटें अभी भी उपलब्ध हैं।

हिंदू-हंसराज कॉलेज में भी सीटें खाली

नॉर्थ कैंपस के हिंदू कॉलेज में कई पाठ्यक्रमों में स्पॉट राउंड के तहत दाखिले का मौका बचा हुआ है। यहां अर्थशास्त्र, संस्कृत, दर्शनशास्त्र, वनस्पति विज्ञान, भौतिकी, रसायन विज्ञान और प्राणी विज्ञान जैसे विषयों में अलग-अलग श्रेणियों की सीटें उपलब्ध हैं। बीकॉम ऑनर्स में भी एक सीट खाली है।

हंसराज कॉलेज में भी विज्ञान और भाषा से जुड़े विषयों में सीटें खाली हैं। यहां दर्शनशास्त्र, अर्थशास्त्र, अंग्रेजी और संस्कृत के अलावा कंप्यूटर विज्ञान, गणित, इलेक्ट्रॉनिक्स, भूविज्ञान, भौतिकी, प्राणी विज्ञान, रसायन विज्ञान और जीवन विज्ञान में दाखिले का अवसर है। विज्ञान से जुड़े कुछ पाठ्यक्रमों में सीटों की संख्या अपेक्षाकृत अधिक है।

कई विज्ञान पाठ्यक्रमों में सीटें उपलब्ध

भास्कराचार्य कॉलेज ऑफ एप्लाइड साइंसेज में भौतिकी, रसायन विज्ञान, इलेक्ट्रॉनिक्स, इंस्ट्रुमेंटेशन और पॉलिमर विज्ञान के अलावा वनस्पति विज्ञान और खाद्य प्रौद्योगिकी में भी सीटें उपलब्ध हैं। देशबंधु कॉलेज में विज्ञान के साथ भाषा विषयों में भी सीटें खाली हैं।

यहां जैव रसायन, प्राणी विज्ञान, जीवन विज्ञान, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, गणित, वनस्पति विज्ञान और भौतिकी जैसे पाठ्यक्रमों में सीटें उपलब्ध हैं। हिंदी और संस्कृत में भी दाखिले का मौका है। खासतौर पर रसायन विज्ञान के साथ भौतिक विज्ञान में अलग-अलग आरक्षित श्रेणियों की कई सीटें खाली हैं।

भाषा विषयों में विदेशी भाषाओं के पाठ्यक्रमों में भी सीटें उपलब्ध हैं। फ्रेंच और इटालियन तथा स्लावोनिक एंड फिनो-उग्रियन स्टडीज विभाग में रूसी भाषा के बीए ऑनर्स पाठ्यक्रमों में दाखिले का मौका है।

भारती कॉलेज में हिंदी और संस्कृत के साथ गणित तथा अन्य विज्ञान विषयों में भी सीटें खाली हैं। वहीं, शहीद राजगुरु कॉलेज ऑफ एप्लाइड साइंसेज फॉर वुमेन में जैव चिकित्सा विज्ञान, जैव रसायन, सूक्ष्म जीव विज्ञान, सांख्यिकी, कंप्यूटर विज्ञान, खाद्य प्रौद्योगिकी, रसायन विज्ञान और इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे पाठ्यक्रमों में सीटें उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

आवेदन के लिए आज आखिरी मौका

सीएसएएस (यूजी) के स्पॉट राउंड 1 के लिए छात्र 24 अगस्त रात 11:59 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। पहली सीट आवंटन सूची 25 अगस्त को जारी होगी। छात्रों को आवंटित सीट 27 अगस्त तक स्वीकार करनी होगी। कॉलेज 28 अगस्त तक दस्तावेजों का सत्यापन करेंगे और फीस जमा करने की अंतिम तारीख 29 अगस्त है। डीयू के अनुसार, 22 अगस्त तक जिन छात्रों को दाखिला नहीं मिला है, वहीं स्पॉट राउंड-1 में भाग ले सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें